समाचार
आने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए लंबी लकीर खींच गया उत्तराखंड, 24 स्वर्ण के साथ जीते 103 पदक
14 February. 2024. Dehradun. उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल इस बार व्यवस्थाओं से लेकर आयोजन तक लेकर लंबी लकीर खींचने वाले साबित हुए हैं। इस बार के राष्ट्रीय खेल पर्यावरण हितैषी कदमों से लेकर खिलाड़ियों की सुविधाओं और स्वास्थ्य की देखभाल को लेकर चर्चाओं मे रहे। पदक तालिका में प्रदर्शन -38 वें राष्ट्रीय खेलों से पहले इस आयोजन में उत्तराखंड का इतना शानदार प्रदर्शन कभी नहीं रहा। राज्य स्थापना…
हो गई पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात, क्या बोले पीएम मोदी मुलाकात के बाद, पढ़िए
14 February. 2025. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा खत्म हो गई है, इस दौरान पीएम मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात की, मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा कि “सबसे पहले मैं, मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति ट्रम्प को मेरे शानदार स्वागत और आतिथ्य सत्कार के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ। राष्ट्रपति ट्रम्प ने भारत और अमेरिका संबंधों को अपने नेतृत्व से संजोया है, जीवंत…
वनाग्नि को लेकर मुख्यमंत्री के अधिकारियों को जरूरी निर्देश, कहा सभी विभागों को एकजुटता से कार्य करना होगा
13 February. 2025. Dehradun. राज्य में वनाग्नि की चुनौतियों से समाधान के लिए वनाग्नि की पिछली घटनाओं में आई समस्याओं का ध्यान में रखते हुए आगे की योजनाएं बनाई जाए। वनाग्नि पर नियंत्रण के लिए जन भागीदारी सुनिश्चित की जाए। सभी विभागों के साथ ही सामाजिक संगठनों, गैर सरकारी संगठनों, महिला मंगल दलों, युवक मंगल दलों और वन पंचायतों का भी वनाग्नि की घटनाओं को रोकने में सहयोग लिया जाए।…
सीएम धामी ने वरिष्ठ पत्रकार मंजुल मांजिला के निधन पर दुःख व्यक्त किया, परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश
13 February. 2025. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार मंजुल मांजिला के निधन पर दुःख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने गुरूवार को स्व. मंजुल मांजिला के हर्रावाला स्थित आवास पर पहुंचकर कर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 फरवरी को आ सकते हैं हर्षिल-मुखवा में शीतकालीन यात्रा में, शासन-प्रशासन के स्तर पर तैयारियां तेज
12 February. 2025. Dehradun. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगामी 27 फरवरी को हर्षिल-मुखवा में शीतकालीन यात्रा का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित -मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने अधिकारियों की बैठक लेकर प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तय समय में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए -खुद मौके पर जाकर तैयारियों को देखेंगी मुख्य सचिव प्रधानमंत्री का हर्षिल मुखवा भ्रमण उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करेगा प्रधानमंत्री नरेन्द्र…
उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन स्वर्णिम अध्याय के रूप में याद किया जाएगा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
12 February. 2025. Dehradun. 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन स्वर्णिम अध्याय के रूप में याद किया जाएगा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। राष्ट्रीय खेलों को लेकर राज्य भर में खिलाड़ियों में नया जोश, राज्य में खेल कल्चर को मिला बढ़ावा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत होने वाले मौली संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस में एआई एक्शन शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की, कहा साइबर सुरक्षा, गलत सूचना और डीप फेक से जुड़ी चिंताओं को दूर करना चाहिए
11 February. 2025. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ पेरिस में एआई एक्शन शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पहले से ही हमारी राजनीति, हमारी अर्थव्यवस्था, हमारी सुरक्षा और यहां तक कि हमारे समाज को नया आकार दे रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इस सदी में मानवता के लिए कोड लिख रहा है। लेकिन, यह मानव इतिहास में अन्य प्रौद्योगिकी उपलब्धियों…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया राष्ट्रीय मलखंब प्रतियोगिता का शुभारंभ, चकरपुर स्टेडियम में बॉक्सिंग छात्रावास बनाने की घोषणा की
11 February. 2025. Khateema. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने 38वें राष्ट्रीय खेल में वन चेतना केन्द्र, स्पोर्ट्स स्टेडियम, चकरपुर, खटीमा में मलखंब प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर चकरपुर स्टेडियम में बॉक्सिंग छात्रावास बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत मलखंब प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर देश के कोने-कोने से पधारे सभी प्रतिभागियों एवं खेल प्रेमियों का स्वागत करते हुए कहा कि चकरपुर के…
वनाग्नि काल 2025 की तैयारियों हेतु वन विभाग द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन, पिथौरागढ़ डीएफओ ने दी जानकारी
11 February. 2025. Pithoragarh. वनाग्नि सुरक्षा की तैयारियों को लेकर आज बेरीनाग और गंगोलीहाट रेंज के वन कर्मचारियों द्वारा चौकोरी बेरीनाग कक्ष संख्या 8 में एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य वनाग्नि शमन की रणनीतियों को प्रभावी रूप से समझना और कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करना था। पिथौरागढ़ डीएफओ आशुतोष सिंह ने ये जानकारी दी, वीडियो देखिए…. इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी बेरीनाग चंदा…
परीक्षा पे चर्चा 2025, पीएम मोदी छात्रों से बोले, हमें बेहतर के लिए प्रयास करते रहना चाहिए, अपनी लड़ाई खुद लड़नी चाहिए, और क्या कहा, पढ़िए
10 February. 2025. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली की सुंदर नर्सरी में परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी) के 8वें आयोजन के दौरान छात्रों से बातचीत की। प्रधानमंत्री ने देशभर के छात्रों के साथ अनौपचारिक बातचीत में कई विषयों पर चर्चा की। उन्होंने तिल से बनी मिठाइयां वितरित कीं, जो सर्दियों के दौरान शरीर को गर्म रखने के लिए पारंपरिक रूप से परोसी जाती हैं। आगे पढें और क्या…
