समाचार
प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए हर्षिल-मुखवा क्षेत्र के साथ ही समूचा उत्तराखंड पूरी तरह से तैयार, मुख्यमंत्री ने तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया
24 February. 2025. Uttarkashi. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेे कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हर्षिल-मुखवा क्षेत्र में आगमन से उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को काफी बढावा मिलेगा और यह दौरा राज्य की समृद्धि में बहुत बड़ा योगदान देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए हर्षिल-मुखवा क्षेत्र के साथ ही समूचा उत्तराखंड पूरी तरह से तैयार है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सचिव श्रीमती…
‘मन की बात’ में अंतरिक्ष, विज्ञान, महिला शक्ति और उत्तराखंड में हुए राष्ट्रीय खेलों सहित कई विषयों पर बोले पीएम मोदी, देखिए
23 February. 2025. New Delhi. ‘मन की बात’ में अंतरिक्ष, विज्ञान, महिला शक्ति और उत्तराखंड में हुए राष्ट्रीय खेलों सहित कई विषयों पर बोले पीएम मोदी, देखिए और आगे पढ़ भी सकते हैं…. मेरे प्यारे देशवासियो, नमस्कार। ‘मन की बात’ में आप सब का स्वागत है। इन दिनों Champions Trophy चल रही है और हर तरफ क्रिकेट का माहौल है। क्रिकेट में century का रोमांच क्या होता है, ये तो हम सब भली-भाँति जानते…
सीएम धामी ने हरिद्वार में सुना पीएम मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम, उत्तराखंड में हुए राष्ट्रीय खेलों पर बात करने के लिए आभार व्यक्त किया
23 February. 2025. Haridwar. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जगतगुरू आश्रम , हरिद्वार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 119वां संस्करण सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम पूरे देश वासियों को एक नई प्रेरणा देता है। मन की बात से सभी में नया प्रोत्साहन एवं उत्साहवर्धन होता है। देश के सामूहिक प्रयासों, युवा सपनों और नागरिकों की आकांक्षाओं की…
सीएम धामी ने त्यूनी, देहरादून में आयोजित मुख्य सेवक संवाद-आपके द्वार कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, महासू महाराज मंदिर परिसर के पुनर्निर्माण के लिए 120 करोड़ का किया प्रावधान
23 February. 2025. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को त्यूनी जौनसार-बावर, देहरादून में आयोजित मुख्य सेवक संवाद-आपके द्वार’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और महिलाओं को किट वितरित की। मुख्यमंत्री ने महासू महाराज की पवित्र भूमि को नमन करते हुए कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें, टोंस की तट पर स्थित आध्यात्मिक चेतना विशिष्ट परंपराओं की भूमि में…
सीएम धामी ने गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित ‘17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन’ में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया, पढ़िए क्या कहा
21 February. 2025. Pantnagar. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित ‘17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन’ में बतौर मुख्यतिथि प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि कृषि क्षेत्र के आधुनिकीकरण एवं कृषकों का उत्थान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रतिष्ठित सम्मेलन को देवभूमि उत्तराखंड की पुण्य धरा में आयोजित किया जा रहा है। ऐसे सम्मेलनों के…
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने 7वें काॅमन रिव्यू मिशन की बैठक में प्रतिभाग किया, भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत हुई बैठक
21 February. 2025. Dehradun. मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी तथा भारत सरकार, ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत 7वें काॅमन रिव्यू मिशन का नेतृत्व कर रहे संजय अग्रवाल (सेनानिवृत आईएएस, पूर्व सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण ) ने राज्य में काॅमन रिव्यू मिशन से अपेक्षाओं के सम्बन्ध में आज विधानसभा भवन में बैठक ली। सीआरएम (काॅमन रिव्यू मिशन) द्वारा 7वें काॅमन रिव्यू मिशन के तहत मुख्य सचिव एवं ग्रामीण विकास, जलागम,…
उत्तराखंड विधानसभा में बजट के बाद बोले सीएम धामी, बजट ‘नमो’ अर्थात नवाचार, आत्मनिर्भर उत्तराखंड, महान विरासत व ओजस्वी मानव संसाधन की थीम पर आधारित है
20 February. 2025. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में बजट पेश होने के उपरान्त मीडिया से औपचारिक वार्ता करते हुए उत्तराखण्ड के रजत जयंती वर्ष में ऐतिहासिक बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री और पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बजट राज्य सरकार की प्राथमिकताओं और संकल्पों को प्रस्तुत करता है। जो सरकार की भविष्य की योजनाओं को प्रस्तुत करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि…
उत्तराखंड विधानसभा में धामी सरकार का बजट पेश, कृषि, ऊर्जा, आयुष और पर्यटन पर जोर, और क्या खास, पढ़िए
20 February. 2025. Dehradun. उत्तराखंड में आज विधानसभा सत्र के तीसरे दिन पुष्कर सिंह धामी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का चौथा बजट पेश किया। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल वित्तीय वर्ष 2025-26 का 101,175.33 लाख करोड़ का बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने कहा कि सात बिंदुओं पर केंद्रित उत्तराखंड का बजट है। बजट में कृषि, ऊर्जा, अवसंरचना, संयोजकता, आयुष, कृषि व पर्यटन पर फोकस किया गया है। शहीदों को श्रद्धांजलि…
उत्तराखंड में सख्त भू-कानून को कैबिनेट की मंजूरी, जानिए प्रावधान और इसका असर
19 February. 2025. Dehradun. धामी कैबिनेट ने आज भू-कानून को मंजूरी दे दी है। अब इसे विधानसभा के बजट सत्र में सदन के पटल पर रखा जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश की जनता की लंबे समय से उठ रही मांग और उनकी भावनाओं का पूरी तरह सम्मान करते हुए आज कैबिनेट ने सख्त भू-कानून को मंजूरी दे दी है। यह ऐतिहासिक कदम राज्य के संसाधनों, सांस्कृतिक…
पीएम मोदी की हर्षिल-मुखवा की यात्रा की तैयारियां जोरों पर, उच्च अधिकारियों ने लिया जायजा
19 February. 2025. हर्षिल/उत्तरकाशी। उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर्षिल-मुखवा की प्रस्तावित यात्रा को अत्यंत महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक अवसर के तौर पर लेते हुए इस दौरे को भव्य तरीके से आयोजित करने की तैयारियां की जा रही है। जिसके लिए शासन-प्रशासन के द्वारा तैयारियां तेज कर प्रस्तावित कार्यक्रमों व व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी सिलसिले में आज सचिव मुख्यमंत्री…
