Skip to Content

Home / समाचारPage 105

देहरादून वाले ध्यान दें, 4 दिन घर से सावधानी से निकलें, इन जगहों पर डाइवर्ट रहेगा ट्रैफिक

4 September. 2023. Dehradun. दिनांक 05.09.2023 से 08.09.2023 तक प्रस्तावित “विधानसभा सत्र” के दौरान देहरादून शहर का यातायात प्लान निम्नवत रहेगा-  विधानसभा-सत्र के दौरान धरना प्रदर्शन आदि के दृष्टिगत यातायात / कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु देहरादून के निम्न स्थलों पर बैरियर प्वाईंट निर्धारित किये गये है- 1. प्रगति विहार बैरियर2. शास्त्रीनगर बैरियर3. बाईपास बैरियर4. डिफेंस कालोनी बैरियर5.विधान सभा तिराहा बैरियर  सम्पूर्ण भारी वाहनों को कारगी चौक व…

Uttarakhand यहां वैज्ञानिकों ने पाया झुलस रही हैं धान की पत्तियां, फिर बताया उपाय

4 September. 2023. Nainital. कृषि विज्ञान केन्द्र ज्योलीकोट के वैज्ञानिको के साथ लालकुआ, गौलापार एवं चोरगलिया क्षेत्र में खरीफ फसलो धान, सोयाबीन, उडद/मूंग एवं गन्ना फसलो का स्थलीय निरीक्षण किया। ग्राम डूंगरपुर ग्राम पंचायत हल्दूचौड जग्गी सतीश पाण्डेय के खेत में लगी धान की फसल का निरीक्षण करने पर संज्ञान में आया कि फसल में खरपतवार नाशी का छिड़काव रोपाई के पचास दिन बाद किया गया हैं जिससे फसल की…

उत्तराखंड पेपर लीक का मास्टरमाइंड अब आएगा जेल से बाहर, राज्य सरकार के विरोध के बावजूद सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

4 September. 2023. New Delhi/ Dehradun. उत्तराखण्ड के पेपर लीक मामले में एक साल से जेल में बंद हाकम सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गयी।विद्वान जज ए एस बोपन्ना और प्रशान्त कुमार मिश्रा ने बहस सुनने के बाद जमानत मंजूर की। सुप्रीम कोर्ट के वकील ऋतुपर्ण उनियाल ने बताया कि हाकम सिंह के साथ विपिन बिहारी और शशिकांत को भी जमानत मिली है। एक साल से जेल में…

बागेश्वर उपचुनाव की सभी तैयारियां पूरी, 1,20,000 के करीब मतदाता करेंगे पांच उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

4 September. 2023. Dehradun. उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से बताया गया है कि कल 5 सितंबर 2023 को सवेरे 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से बताया गया है कि कुल पांच अभ्यर्थी इस चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें श्रीमती…

2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बन जाएगा, हमारे जीवन में भ्रष्टाचार,जातिवाद और सांप्रदायिकता की कोई जगह नहीं होगी – पीएम मोदी

3 September. 2023. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि भारत की जी-20 अध्यक्षता से कई सकारात्मक प्रभाव पड़े हैं, पीएम ने कहा साल 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बन जाएगा, हमारे जीवन में भ्रष्टाचार,जातिवाद और सांप्रदायिकता की कोई जगह नहीं होगी। इसके अलावा कहा कि दुनिया का जीडीपी-केंद्रित दृष्टिकोण अब मानव केंद्रित में बदल रहा है, भारत इसमें उत्प्रेरक की भूमिका…

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में हुए महत्वपूर्ण फैसले, राज्य निर्माण आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों के लिए खुशखबरी

1 September. 2023. Dehradun. उत्तराखंड में विधानसभा सत्र से पहले शुक्रवार को कैबिनेट बैठक हुई है। राज्य सचिवालय में हुई धामी मंत्रिमंडल की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। इसके साथ ही राज्य आंदोलनकारी क्षैतिज आरक्षण बिल को भी मंजूरी मिल गई।  मानसून सत्र को लेकर इस बैठक पर सबकी निगाहें टिकी थी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में 20 प्रस्ताव…

एक देश, एक चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण कदम, पूर्व राष्ट्रपति की अध्यक्षता में गठित हुई कमेटी, आगामी विशेष सत्र में आ सकता है बिल

1 September. 2023. New Delhi. मीडिया और न्यूज़ एजेंसियों में आ रही खबर के अनुसार केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए पूरे देश में एक साथ चुनाव करवाने के लिए विकल्प तलाशने के लिए एक कमेटी का गठन किया है, जिसका अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को बनाया गया है। केंद्र सरकार की ओर से गुरुवार को एक घोषणा कर संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर…

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान के अंतर्गत अमृत कलश यात्रा का शुभारंभ किया, कहा 28 से 30 अक्टूबर तक ऐसे 7,500 कलश देश की राजधानी पहुंचेंगे

1 September. 2023. New Delhi. केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान के अंतर्गत अमृत कलश यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, केन्द्रीय विधि और न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, विदेश राज्यमंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी और सचिव, संस्कृति मंत्रालय सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि आज…

उत्तराखंड राज्य आंदोलन और खटीमा गोलीकांड, 1 सितंबर 1994, जब पुलिस की बर्बरता ने आग में पेट्रोल का काम किया, पढ़िए क्या हुआ था उस दिन

1 September. 2023. Nainital. उत्तर प्रदेश से अलग होकर उत्तराखंड राज्य को बने कई साल हो चुके हैं, तबसे राज्य की नदियों और नालों में न जाने कितना पानी बह चुका है, राज्य अपनी अलग पहचान भी बना चुका है, लेकिन इस अलग राज्य के पीछे एक सशक्त आंदोलन और कई लोगों का बलिदान शामिल है! आज ही के दिन 1 सितंबर 1994 को खटीमा में पुलिस के द्वारा आंदोलनकारियों…

मुख्यमंत्री ने शहीद स्थल खटीमा में शहीद राज्य आंदोलनकारियों की मूर्तियों का किया अनावरण, कहा शहीदों तथा राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप राज्य का चहुमुखी विकास हमारा लक्ष्य

1 September. 2023. Khateema. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राज्य स्थापना के लिए 1 सितंबर 1994 को शहीद हुए आंदोलनकारियों के शहादत दिवस के अवसर पर खटीमा में मुख्य चौराहे के पास स्थित शहीद स्थल में शहीदों की मूर्तियों का अनावरण किया। उन्होंने शहीदों की मूर्तियों पर माल्यर्पण कर श्रंद्धाजलि अर्पित की और शहीदों के परिजनों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों तथा…

Loading...
Follow us on Social Media