Skip to Content

Home / समाचारPage 100

गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन मोहा, वीडियो में देखिए, Republic Day 2025

26 January. 2025. New Delhi. नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर निकली उत्तराखंड राज्य की झांकी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का भी ध्यान आकर्षित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथ हिलाकर उत्तराखंड की झांकी का अभिवादन किया। अन्य उपस्थित गणमान्य लोगों ने भी इस दौरान उत्तराखंड की झांकी का ताली बजाकर स्वागत किया। गणतंत्र दिवस समोराह में इस वर्ष उत्तराखंड सहित 15 राज्यों…

Republic Day 2025, उत्तराखंड में भी रही धूम, मुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण किया और संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई

26 January. 2025. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के लिए हम सभी को अपने…

Republic Day 2025, देहरादून में मुख्य कार्यक्रम में सूचना विभाग की झांकी को प्रथम स्थान मिला

26 January. 2025. Dehradun. 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में 38वें राष्ट्रीय खेल पर आधारित सूचना विभाग की झांकी को प्रथम स्थान मिला। इस झांकी में उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं और उत्तराखंड के पारंपरिक खेल मलखंब को प्रदर्शित किया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग…

खानपुर विधायक उमेश कुमार के आवास पर गोलीबारी, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन गिरफ्तार

26 January. 2025. Dehradun. खानपुर विधायक उमेश कुमार के आवास पर गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह घटना तब घटी, जब पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अपने समर्थकों के साथ मिल कर विधायक के आवास पर गोलियां चला दी। गोलीबारी के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इस मामले में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को गिरफ्तार किया गया है।…

गणतंत्र दिवस 2025, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन, Republic Day 2025

25 January. 2025. New Delhi. गणतंत्र दिवस 2025, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन…. मेरे प्यारे देशवासियो, नमस्कार! इस ऐतिहासिक अवसर पर आप सबको संबोधित करते हुए मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर, मैं, आप सबको हार्दिक बधाई देती हूं। आज से 75 वर्ष पहले, 26 जनवरी के दिन ही, भारत गणराज्य का आधार ग्रंथ यानी…

गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि और पीएम मोदी की मुलाकात, भारत-इंडोनेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर हुई चर्चा

25 January. 2025. New Delhi. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति महामहिम प्रबोवो सुबियांतो का स्वागत करते हुए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि भारत-इंडोनेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि इंडोनेशिया हमारी एक्ट ईस्ट नीति के केन्द्र में है और भारत इंडोनेशिया की ब्रिक्स की सदस्यता का स्वागत करता है। एक्स पर एक थ्रेड पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा…

28 जनवरी से राष्ट्रीय खेल, पीएम मोदी देहरादून में करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने खेल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया

25 January. 2025. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 28 जनवरी 2025 से उत्तराखण्ड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शनिवार को महाराणा प्रताप स्टेडियम देहरादून का स्थलीय निरीक्षण कर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेल की तैयारियों की समीक्षा के…

उत्तराखंड में 27 जनवरी से लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, सीएम धामी करेंगे पोर्टल लॉन्च

25 January. 2025. Dehradun. उत्तराखंड में 27 जनवरी से लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, सीएम धामी करेंगे पोर्टल लॉन्च देहरादून से बड़ी खबर आ रही है। उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (समान नागरिक संहिता) 27 जनवरी से लागू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस ऐतिहासिक कदम की आधिकारिक घोषणा करेंगे। पोर्टल लॉन्च का कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास में दोपहर 12:30 बजे इस संहिता से संबंधित पोर्टल का शुभारंभ…

राष्ट्रीय खेलों में आईओसी आया साथ, ब्रॉन्ज स्पाॅन्सर बना, उत्तराखंड को भेजी सहमति, स्पाॅन्सरशिप के लिए केंद्रीय मंत्री से मिले थे मुख्यमंत्री

25 January. Dehradun. स्पाॅन्सरशिप का आकार जल्द होगा तय, सीएसआर में मिलेगी मदद ब्राॅन्ज स्पाॅन्सर बनने के बाद आईओसी भी दिखेगा प्रचार-प्रसार में 38 वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कर रहे उत्तराखंड को इंडियन ऑयल काॅरपोरेशन (आईओसी) का साथ मिला है। आईओसी इस आयोजन के लिए उत्तराखंड को स्पाॅन्सरशिप देगा। प्रारंभिक सहमति की सूचना उत्तराखंड को आधिकारिक रूप से प्राप्त हो गई है। इसके बाद, उत्तराखंड ने आईओसी को राष्ट्रीय…

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में महाकुम्भ-2025 प्रयागराज में भव्य उत्तराखण्ड पवेलियन किया गया है स्थापित, राज्य की कला-संस्कृति एवं विशिष्ट उत्पादों के प्रदर्शन तथा बिक्री की भी की गयी है व्यवस्था

24 January. 2025. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों एवं मार्गदर्शन में प्रयागराज में गंगा, यमुना एवं अदृश्य सरस्वती के पावन संगम पर 144 वर्षों बाद 13 जनवरी, 2025 से 26 फरवरी, 2025 तक आयोजित हो रहे महाकुम्भ-2025 में भव्य उत्तराखण्ड पवेलियन स्थापित किया गया है। यह आयोजन मात्र एक मेले का आयोजन न होकर भारत एवं विश्व की विभिन्न संस्कृतियों के मिलन का उत्सव है, जिसमें देश एवं विदेश…

Loading...
Follow us on Social Media