Skip to Content

उत्तराखंड में सड़कों पर भूस्खलन के दो रौंगटे खड़े करने वाले वीडियो, बाल-बाल बचे वाहन और लोग, देखिए

उत्तराखंड में सड़कों पर भूस्खलन के दो रौंगटे खड़े करने वाले वीडियो, बाल-बाल बचे वाहन और लोग, देखिए

Closed
by September 22, 2022 News

22 September. 2022. Dehradun. उत्तराखंड में कई इलाकों में बारिश होने के कारण मुख्य मार्ग और संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं, इस सबके बीच उत्तराखंड के केदारनाथ हाईवे और गंगोत्री हाईवे से भूस्खलन के दो बहुत खतरनाक दृश्य सामने आए हैं, आगे देखिए वीडियो….

पहला वीडियो केदारनाथ हाईवे में सोनप्रयाग के पास का है, यहां बारिश के बाद मौसम साफ होने पर उस वक्त पहाड़ टूट कर सड़क पर गिर गया, जब वहां से कई सारी वाहन गुजर रहे थे। हालांकि समय रहते वाहन और यात्री सतर्क हो गए और अपने वाहनों को भूस्खलन की चपेट में आने से बचा लिया, देखिए वीडियो….

दूसरा वीडियो गंगोत्री हाईवे पर हेल्गूगाड़ के आसपास का है, यहां भारी बारिश के बीच काफी खतरनाक भूस्खलन देखने को मिला, आगे देखिए, इन महत्वपूर्ण राजमार्गों पर आए भूस्खलन के कारण भारी संख्या में तीर्थयात्री भी फंस गए हैं, खबर लिखे जाने तक संबंधित विभाग सड़कों को खोलने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं, वही तीर्थ यात्रियों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media