Skip to Content

Home / समाचारPage 11

सीएम धामी ने दून इंटरनेशल स्कूल में देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में प्रतिभाग किया, पुस्तक लीडिंग लेडीज ऑफ इण्डिया पुस्तक का विमोचन भी किया

15 November. 2025. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मोहनी रोड स्थित दून इंटरनेशल स्कूल में देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने वेणु अग्रहारा ढ़ींगरा द्वारा लिखित पुस्तक लीडिंग लेडीज ऑफ इण्डिया पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य भावनाओं, विचारों और अनुभवों को व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। सामाजिक और सांस्कृतिक जागरूकता में भी साहित्य की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।…

ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया उद्घाटन, की विभिन्न घोषणाएं

14 November. 2025. Pithoragarh. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार, जौलजीबी, पिथौरागढ़ में भारत-नेपाल सीमा पर काली और गोरी नदी के संगम पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक जौलजीबी मेला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न घोषणाएं की। विकासखण्ड मुनस्यारी अन्तर्गत ग्राम हूपली में झलूड़ी से पल्याती तक मार्ग निर्माण किया जायेगा। बगीचा से धारचूला कोट ट्रैकिंग मार्ग एवं मेला स्थल का विकास कार्य कराया जायेगा। ग्राम पय्या…

गौचर में 18-सीटर हेलीसेवा प्रारम्भ किये जाने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा, 73वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का उद्घाटन किया

14 November. 2025. Chamoli. गौचर मेले जैसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने का प्रभावी माध्यम होने के साथ ही स्थानीय आर्थिकी को भी सशक्त बनाने में भी सहायक होते हैं- मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को 73वॉं राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का उद्घाटन किया। गौचर मेले में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेला उत्तराखंड के प्रमुख मेलों में से एक…

मां के साथ पैतृक गांव पहुंच भावुक हुए सीएम धामी, पिथौरागढ़ जनपद स्थित पैतृक गांव टुंडी–बारमौं में स्थानीय लोगों से भेंट की

14 November. 2025. Pithoragarh. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपनी माता जी के साथ, पिथौरागढ़ जनपद स्थित अपने पैतृक गांव टुंडी–बारमौं पहुंच कर, स्थानीय लोगों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने गांव के मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की है। मुख्यमंत्री धामी ने गांव में बिताए अनुभव साझा करते हुए कहा कि मां के साथ अपने पैतृक क्षेत्र, कनालीछीना के टुंडी–बारमौं पहुंचना…

आयुर्वेद केवल चिकित्सा नहीं, हमारे जीवन दर्शन का आधार है, नैनीताल जिले के भुजियाघाट में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन PGICON-2025 में बोले सीएम धामी

13 November. 2025. Nainital. उत्तराखंड को आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा का वैश्विक केंद्र बनाना हमारा लक्ष्य”-मुख्यमंत्री“ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नैनीताल जिले के भुजियाघाट स्थित काया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन PGICON-2025 का शुभारंभ किया। पाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, हल्द्वानी द्वारा WHO कोलेबोरेटिंग सेंटर फॉर इमरजेंसी एंड ट्रॉमा केयर, JPNATC, एम्स नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित इस तीन दिवसीय सम्मेलन को सम्बोधित…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चंपावत को बड़ी सौगात, खुलेगा पैरामेडिकल कॉलेज, किया आदर्श चम्पावत लोगो का विमोचन

13 November. 2025. Champawat. चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु चंपावत में पैरामेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने चंपावत दौरे के दौरान जनपद को एक और बड़ी सौगात दी है। उन्होंने जिले में पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना की घोषणा करते हुए कहा कि यह संस्थान न केवल जनपद में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता को सुदृढ़ करेगा, बल्कि क्षेत्र के युवाओं को स्वास्थ्य क्षेत्र में रोजगार…

मुख्यमंत्री धामी ने टनकपुर सहकारिता मेला का किया शुभारंभ, ग्रामीण उद्यमिता को मिला नया प्रोत्साहन, चंपावत को दी ₹88.11 करोड़ की विकास सौगात

13 November. 2025. Tanakpur. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को टनकपुर पहुँचे, जहाँ उन्होंने ‘अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025’ के उपलक्ष्य में सहकारिता विभाग उत्तराखंड द्वारा आयोजित “सहकारिता मेला” का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान, टनकपुर में फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया और विभिन्न विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक व्यवस्था नहीं, बल्कि आपसी सहयोग, सामाजिक समरसता और सामूहिक विकास…

उत्तराखंड मंत्रिमंडल बैठक, पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आभार व्यक्त किया, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण पर भी बड़ी खबर

12 November. 2025. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य स्थापना रजत जयंती (राज्योत्सव) के विशेष अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्य को दिए गए मार्गदर्शन के लिए मंत्रिमंडल ने आभार व्यक्त किया। कैबिनेट ने अपने आभार में कहा कि राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी मार्गदर्शन से उत्तराखंड राज्य को सतत विकास, लोक कल्याण…

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 81.52 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति, विस्तार से पढ़ें

12 November. 2025. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मिसिंग लिंक फंडिंग कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद चमोली के गोपीनाथ मंदिर मार्ग का स्थानीय शैली के माध्यम से निर्माण किये जाने हेतु ₹ 9.79 करोड़, पंचम राज्य वित्त आयोग में पूंजीगत परिसम्पत्तियों के सृजन मद से नगर पंचायत, गूलरभोज क्षेत्रान्तर्गत मछली बाजार में दुकानों के निर्माण हेतु ₹ 54.37 लाख, स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के अन्तर्गत नगर निगम, कोटद्वार स्थित लीगेसी…

उत्तराखंड में अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता 2025, सीएम धामी ने किया उद्घाटन, पीएम मोदी और केन्द्रीय वन मंत्री को दिया धन्यवाद

12 November. 2025. Dehradun. “उत्तराखंड बना खेल और पर्यावरण संरक्षण का अग्रदूत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी” “वन खेलकूद प्रतियोगिता में 42 टीमों के 3390 खिलाड़ी, 700 महिला प्रतिभागी – मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं” “ खेल वन और ग्रीन गेम्स से उत्तराखंड बना खेल और हरित चेतना का प्रतीक” “ प्रधानमंत्री मोदी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को दिया नया आयाम – मुख्यमंत्री का भावुक आह्वान” मुख्यमंत्री पुष्कर…

Loading...
Follow us on Social Media