Skip to Content

Uttarakhand : चंपावत में स्कूल शौचालय की छत गिरने से 8 वर्षीय छात्र की मौत, 3 बच्चे घायल

Uttarakhand : चंपावत में स्कूल शौचालय की छत गिरने से 8 वर्षीय छात्र की मौत, 3 बच्चे घायल

Closed
by September 14, 2022 News

14 September. 2022. Champawat. उत्तराखंड में चंपावत जनपद के अंतर्गत एक प्राइमरी स्कूल के शौचालय की छत गिरने से एक विद्यार्थी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना का पता चलने पर हड़कंप मच गया। जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

ये दुखद हादसा यहाँ पाटी ब्लोक के प्राथमिक विद्यालय में हुआ है। यहाँ शौचालय की छत जर्जर अवस्था में होने की वजह से गिर गई। इस दुखद हादसे में कक्षा तीन के आठ वर्षीय छात्र चंदन सिंह पुत्र गोधन सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं सोनी पुत्री श्याम सिंह, रिंकू पुत्र गोधन सिंह और छात्रा शगुन पुत्री श्याम सिंह हादसे में घायल हो गई हैं।

जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर घायल छात्रों के उपचार के निर्देश दिए। मौके पर उपजिलाधिकारी रिंकू बिष्ट पहुंची।

जिलाधिकारी ने कहा कि घटना की जांच कराई जायेगी। इस हादसे में मृत बच्चे के परिजनों में कोहराम मच गया है। घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी, चम्पावत जितेन्द्र सक्सेना का कहना है कि विद्यालय में एक अन्य शौचालय भी बना हुआ था, जो कि छात्रों द्वारा प्रयोग में लाया जा रहा था। जिस शौचालय की छत गिरने से दुर्घटना हुयी, यह प्रयोग में नहीं था। मध्यावकाश में खेल-खेल में विद्यार्थी उस निष्प्रयोज्य शौचालय की छत पर चढ़ गये, जिससे कि भार अधिक होने के कारण दुघर्टना घटित हुयी। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश देते हुए कहा है कि जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि सभी सरकारी स्कूल भवनों का निरीक्षण किया जाए और जहां जरूरी हो वहां भवनों के मरम्मत संबंधी काम करवा लिए जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि कक्षाएं पूरी तरह से सुरक्षित भवनों में ही संचालित हों।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media