Skip to Content

देहरादून पुलिस ने शोरूम डकैती मामले में डीएसपी को गिरफ्तार किया, महाराष्ट्र में हुई डकैती की घटना में भी थी तलाश

देहरादून पुलिस ने शोरूम डकैती मामले में डीएसपी को गिरफ्तार किया, महाराष्ट्र में हुई डकैती की घटना में भी थी तलाश

Closed
by January 16, 2024 All, News

16 January. 2024. Dehradun. रिलायंस डकैती में डीएसपी गिरफतार, सोने के लूटेरे गैंग को जड़ से उखाड़ फेंकने को दून पुलिस ने कसी कमर

सांगली महाराष्ट्र में रिलायंस शोरूम में हुई डकैती की घटना के मुख्य अभियुक्त अनिल सोनी उर्फ डीएसपी को दून पुलिस ने यमुनानगर हरियाणा से किया गिरफ्तार।

देहरादून में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती की घटना की रैकी में भी शामिल था अभियुक्त

सागली महाराष्ट्र में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती की घटना के मुख्य अभियुक्त अनिल सोनी उर्फ डीएसपी को दून पुलिस द्वारा आज दिनांक: 16-01-24 को यमुनानगर हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त द्वारा सांगली महाराष्ट्र में खुद को डिप्टी एस0पी0 बताकर अपने साथियों के साथ रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था।

अभियुक्त देहरादून में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती की घटना में भी शामिल था, जिसके द्वारा घटना से पूर्व ज्वैलरी शोरूम की रैकी की गई थी। अभियुक्त को देहरादून लाकर उससे विस्तृत पूछताछ की जायेगी।

*सूचना महाराष्ट्र पुलिस से भी साझा की जा रही है*

उपर्युक्त तस्वीर देहरादून पुलिस का नेतृत्व कर रहे एसएसपी अजय सिंह की है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media