![भारत के चंद्रयान ने चंद्रमा पर कर दी बड़ी खोज, वैज्ञानिकों में खुशी की लहर भारत के चंद्रयान ने चंद्रमा पर कर दी बड़ी खोज, वैज्ञानिकों में खुशी की लहर](https://i2.wp.com/mirroruttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/08/Indias-Chandrayaan-made-a-big-discovery-on-the-moon.jpeg?resize=878%2C300&ssl=1)
भारत के चंद्रयान ने चंद्रमा पर कर दी बड़ी खोज, वैज्ञानिकों में खुशी की लहर
30 August. 2023. National Desk. भारत का चंद्रयान जहां चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना, वहीं अब चंद्रयान के द्वारा की जा रही खोज सामने आने लगी है। इन खोजों के परिणामों को देखकर वैज्ञानिक भी काफी उत्साहित हैं।
मिशन चंद्रयान का जो हिस्सा चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा था उसे लैंडर कहते हैं, इसका नाम विक्रम है और विक्रम के अंदर से एक रोबोट गाड़ी यानीकि रोवर बाहर निकल कर चंद्रमा की सतह का अध्ययन कर रहा है, इसका नाम प्रज्ञान है। विक्रम और प्रज्ञान दोनों मिलकर चंद्रमा पर विभिन्न तरह की खोज कर रहे हैं।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो की ओर से जो जानकारी अभी तक दी गई है उसमें कई तरह की खोज सामने आ रही है, इन खोज के परिणामों से वैज्ञानिक भी काफी उत्साहित हैं। सबसे पहले आपको दो तस्वीर दिखाते हैं, इन तस्वीरों से साफ होता है कि जब चंद्रमा की सतह पर प्रज्ञान को एक बड़ा गड्ढा दिखा तो प्रज्ञान ने खुद अपना रास्ता बदल लिया।
![](https://i0.wp.com/mirroruttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/08/F4oCdA_WsAAC5Ms.jpeg?fit=925%2C1024)
![](https://i0.wp.com/mirroruttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/08/F4oCdYWW0AIhlMg.jpeg?fit=943%2C1024)
वही जब प्रज्ञान चंद्रमा की सतह पर चहलकदमी करते हुए अपने खोज कार्य में लगा हुआ है तो विक्रम लैंडर भी अपना काम कर रहा है, विक्रम लैंडर ने एक यंत्र को चंद्रमा की सतह के अंदर ड्रिल किया और चंद्रमा की सतह के अंदर के तापमान का पता लगाया। इससे पता लगा कि चंद्रमा की सतह के अंदर में तापमान घट रहा है, ऐसे में वैज्ञानिकों को चंद्रमा पर पानी होने की आशा बढ़ गई है।
![](https://i1.wp.com/mirroruttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/08/Screenshot_2023-08-30-09-19-42-447_com.android.chrome.jpg?fit=592%2C1024)
वहीं प्रज्ञान रोवर चंद्रमा की सतह का अध्ययन कर रहा है और अध्ययन करते हुए इसने पता लगाया कि चंद्रमा की सतह पर कौन-कौन सी धातु और तत्व मौजूद हैं। प्रज्ञान रोवर ने पता लगाया कि चंद्रमा की सतह पर सल्फर, अल्युमिनियम, कैल्शियम, लोहा, क्रोमियम, टिटेनियम, मैंगनीशियम, सिलिकन और ऑक्सीजन मौजूद है। प्रज्ञान रोवर हाइड्रोजन की भी खोज कर रहा है।
![](https://i2.wp.com/mirroruttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/08/Screenshot_2023-08-30-09-21-39-279_com.android.chrome.jpg?fit=892%2C1024)
अभी तक चंद्रयान की ओर से की गई खोज से यह साफ हो जाता है कि चंद्रमा की सतह पर या सतह के नीचे पानी की संभावना काफी ज्यादा है। अगर चंद्रमा पर हाइड्रोजन की खोज हो जाती है तो ऐसे में आने वाले चंद्र मिशन में चंद्रमा पर पानी का निर्माण भी संभव है। यहां किसी अन्य प्रारूप में जीवन भी हो सकता है हालांकि इस बारे में अभी पुष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता।
अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News
(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फोलो करें)