Skip to Content

Haldwani News कोटाबाग में ढाई वर्ष की बच्ची के साथ हुआ दुष्कर्म, बच्ची अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Haldwani News कोटाबाग में ढाई वर्ष की बच्ची के साथ हुआ दुष्कर्म, बच्ची अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Closed
by November 26, 2022 News

26 Nov. 2022. Nainital. कालाढूंगी, कोटाबाग के एक रिसोर्ट में ढाई वर्ष की बच्ची के साथ हुआ दुष्कर्म हुआ है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि कोटाबाग के शेरपुर क्षेत्र के एक रिसोर्ट में बिहार निवासी मजदूर की ढाई वर्ष की बच्ची के साथ हुआ दुष्कर्म। शुक्रवार को कोटाबाग सरकारी अस्पताल में परिजन लगभग ढाई वर्ष छोटी बच्ची को खून से लतपत हालत में लेकर आए।

जिसका चिकित्सक सलीम अंसारी व प्रभारी चिकत्स्क कांडपाल ने उपचार किया व मौके पर पुलिस को सूचित भी किया। वहीं डाक्टर सलीम अंसारी ने बताया बच्ची का प्रथम उपचार कर दिया है, बच्ची के नाजुक अंगों से रक्त रिसाव हो रहा है, इससे प्रतीत होता है कि बच्ची से दुष्कर्म किया गया है। बच्ची को उपचार व मेडिकल के लिए महिला अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया है।

वहीं कालाढुंगी थाना अध्यक्ष ने बताया की दोपहर को उनको सूचना मिली कि कोटाबाग क्षेत्र के शेरपुर चांदपुर में निर्माणाधीन रिसोर्ट में मजदूरी का कार्य कर रहे बिहार निवासी मुन्ना अपने बीबी बच्चों के साथ रहता है, ज्ञात हुआ है कि उनकी ढाई वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। कालाढूंगी पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि आरोपी का नाम ऋषि कुमार है और वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है आरोपी पीड़ित परिवार के साथ ही मजदूरी करता था।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media