Skip to Content

बड़ी खबर : उत्तराखंड पुलिस 1 दिसंबर से चलाने जा रही है विशेष अभियान, गैंगस्टर, ईनामी और वांछित अपराधियों पर नकेल कसने के लिए बनाई रणनीति

बड़ी खबर : उत्तराखंड पुलिस 1 दिसंबर से चलाने जा रही है विशेष अभियान, गैंगस्टर, ईनामी और वांछित अपराधियों पर नकेल कसने के लिए बनाई रणनीति

Closed
by November 26, 2022 News

26 Nov. 2022. Dehradun. उत्तराखंड पुलिस 1 दिसम्बर, 2022 से दो माह का एक विशेष अभियान चलाने जा रही है। इस अभियान में प्रदेश में गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत दर्ज सभी अभियोगों के अभियुक्तों की अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति को कुर्क करने की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही इनामी और वांछित अपराधियों के लिए भी दो महीने तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने एवं अपराध नियंत्रण हेतु अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के निर्देशन में दिनांक 01 दिसम्बर, 2022 से दो माह का एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में प्रदेश में गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत दर्ज सभी अभियोगों के अभियुक्तों की अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति को कुर्क करने की कार्यवाही की जाएगी।

साथ ही साथ इस ऑपरेशन में ईनामी एवं वांछित अपराधियों के विरूद्ध भी सख्त कार्यवाही की जाएगी। विभिन्न अभियोगों में वांछित चल रहे अभियुक्तों पर ईनाम घोषित कर जनपद स्तर पर विशेष टीमें बनाकर वांछित एवं ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी। ईनामी एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु एसटीएफ को भी निर्देशित किया गया है।

DGP अशोक कुमार के बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश को अपराध एवं अपराधी मुक्त बनाने के लिए उत्तराखण्ड पुलिस कटिबद्ध है। अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में पुलिस अधीक्षक से लेकर थाना प्रभारी तक अच्छा कार्य करने वालों को पुरस्कार एवं कार्य में शिथिलता बरतने वालों व असफल रहने वालों पर कार्यवाही भी की जाएगी।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media