
उत्तराखंड चुनाव 2022 : नड्डा ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया, कहा फिर बनेगी धामी सरकार
देहरादून, 29 सितंबर । उत्तराखंड में बीजेपी अपनी चुनावी तैयारियों को धार देने में लगी हुई है, इसी कड़ी में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वर्चुअल रूप से बुधवार को आयोजित शक्ति केन्द्र संयोजकों, प्रभारियों तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों को सम्बोधित किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और वही पार्टी की जीत को सुनिश्चित करते हैं। पार्टी को अपने वायदो पर खरा उतरने के कारण ही जनता का आशिर्वाद मिलता रहा है। नड्डा ने कहा कि कोरोना की लड़ाई में जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं ने अदभुद योगदान दिया है।कार्यकर्ता ही हमारे चुनाव जीतने का शस्त्र है। भारतीय जनता पार्टी देश की एकमात्र पार्टी है जो नेताओं के आधार पर नहीं वरन कार्यकर्ताओ के आधार पर चुनाव लड़ती है और जीतती है। नड्डा ने कहा कि 2014, 2017 व 2019 के चुनावों में प्रदेश की जनता ने पारदर्शिता, सूशासन और सेवा के आधार पर पार्टी को मौका दिया। उन्होंने कहा पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी 2022 में जनता के आशीर्वाद से पुन: प्रचंड बहुमत से सत्ता में आएगी।
नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कोरोनाकाल में जनकल्याण के निर्णय लिए गए, वहीं कोविड को हराने के लिए ऑक्सीजन,कोविड उपकरण व टीकाकरण किया गया। दुनिया मे सबसे तेज गति का वेक्सीनेशन अभियान भारत मे चला जिस पर विपक्ष द्वारा जनता को गुमराह करने का प्रयास किया गया, लेकिन जनता ने उनकी बातों में न आकर रिकार्ड वेक्सीनेशन करवाया व आने वाले समय में हम शत-प्रतिशत वेक्सीनेशन को पूर्ण कर लेंगे। नड्डा ने कहा कि देश मे पीएम मोदी व उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। विकास के आयामों को छूते हुए आलवेदर रोड बनने से उत्तराखंड पर्यटन में नई ऊंचाइयों को छुएगा। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। विभिन्न योजनाएं संचालित हो रही है, सिटी गैस के तहत हरिद्वार देहरादून को पाइप लाइन से गैस मिलने वाली है।
बीजेपी अध्यक्ष ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी सरकारों द्वारा किये गए कार्यो का हिसाब दे। हमारा एक-एक बूथ का कार्यकर्ता उनसे चर्चा करने के लिए तैयार है। इसके कारण हमारे द्वारा किए गए कार्य हैं। उन्होंने पदाधिकारियों से बूथ संरचना,शक्ति केंद्र प्रमुख आदि की समय-समय पर बैठक लेकर समीक्षा को कहा। क्योंकि 100 दिन के बाद तो चुनाव कैम्पेन शुरू हो जाएगा।
अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News
( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)