समाचार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी से भेंट की, ओएनजीसी और आईओसी से राष्ट्रीय खेलों में सीएसआर में स्पॉन्सरशिप दिए जाने का अनुरोध किया
7 January. 2025. New Delhi. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित शास्त्री भवन में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को उत्तराखंड में होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने मंत्रालय के तहत आने वाले ओएनजीसी और आईओसी से राष्ट्रीय खेलों में सीएसआर में स्पॉन्सरशिप दिए जाने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय खेलों…
सीएम धामी ने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से भेंट की, राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तैयारियों के बारे में जानकारियां साझा की
7 January. 2025. New Delhi. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तैयारियों के बारे में जानकारियां साझा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के 38वें संस्करण की मेजबानी का सौभाग्य उत्तराखण्ड को प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने…
सीएम धामी ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित किया, राज्य में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी भी दी
6 January. 2025. New Delhi. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को मलारी (चमोली) की शॉल और नारायण आश्रम की प्रतिकृति भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के विकास में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व, मार्गदर्शन और सहयोग के लिए प्रदेश की जनता की ओर से आभार…
अडग अडग अगवाड़ी हिट…प्रीत बढ़ा, रीत बढ़ा, राष्ट्रीय खेलों के लिए पांडवाज बैंड ने तैयार किया मोटिवेशनल साॅंग ‘हल्ला धूम धड़क्का’
6 January. 2025. Dehradun. ‘अडग अडग अगवाड़ी हिट/प्रीत बढ़ा, रीत बढ़ा’ (अडिग होकर कदम आगे बढ़ा/प्यार, सौहार्द बढ़ा/परंपरा रीत बढ़ा)। राष्ट्रीय खेलों के मोटिवेशनल सांग ‘हल्ला धूम धड़क्का’ की यह शुरूआती पंक्तियां हैं। इसे उत्तराखंड के प्रख्यात पांडवाज बैंड ने तैयार किया है। अपने नाम के अनुरूप हल्ला घूम धडक्का गीत धूम मचाने के लिए तैयार है। इसे रिलीज कर दिया गया है। जाहिर तौर पर तीन मिनट के इस…
दुनियाभर से बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड मूल के प्रवासियों द्वारा राज्य में गांवों को गोद लेने में दिखाया जा रहा अभूतपूर्व उत्साह, पढ़िए प्रेरक उदाहरण
6 January. 2025. Dehradun. देश और दुनियाभर से बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड मूल के प्रवासियों द्वारा राज्य में गांवों को गोद लेने में व्यक्त किए जा रहे अभूतपूर्व उत्साह को देखते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों को इस सम्बन्ध में प्रवासियों से सम्पर्क, समन्यव तथा योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर लाने हेतु हर जिले में एक-एक नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए हैं।…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से भेंट की, कहा जल जीवन मिशन से ग्रामीणों के जीवन की गुणवत्ता में काफी सुधार आया है
6 January. 2025. New Delhi. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन (ग्रामीण) से उत्तराखंड के ग्रामीणों के जीवन की गुणवत्ता में काफी सुधार आया है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्य अंतिम चरण में हैं। मुख्यमंत्री ने सभी कार्यों को समय से पूरा करने के लिए जल जीवन मिशन…
चीन से आया कोरोना जैसा HMPV वायरस, भारत में मिले 3 मामले, जानिए क्या सावधानी बरतें
6 January. 2025. New Delhi. चीन से शुरू हुए ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) की एंट्री अब भारत में भी हो चुकी है। देश में अब तीन मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से दो केस कर्नाटक के बेंगलुरु में और एक गुजरात के अहमदाबाद में पाया गया है। बेंगलुरु में तीन महीने और आठ महीने के शिशु में और अहमदाबाद में दो महीने के शिशु में एचएमपीवी वायरस की पुष्टि हुई…
सीएम धामी ने किया देहरादून- मसूरी ट्रैक मार्ग का पैदल निरीक्षण, कहा – राज्य में स्थित दूसरे ट्रैक रूट में भी किया जाएगा सुधार
5 January. 2025. Dehradun. उन्होंने एमडीडीए को निर्देश दिए कि ट्रैक के नैचुरल लुक को बरकरार रखते हुए इस मार्ग पर देश – विदेश से आने वाले ट्रैकर्स, टूरिस्ट और आम – जनमानस को बैठने, खाने – पीने, शौचालय इत्यादि की बेसिक सुविधाएं डेवलप की जाए। बेहतर स्वच्छता, रूट मार्गदर्शन हेतु आकर्षक साइनेज और रेलिंग लगाई जाए। इसके साथ ही सुरक्षा और आपातकालीन उपाय भी किए जाएं। अवलोकन के दौरान…
उत्तराखंड में आयुष्मान कार्ड बनाने वाले ध्यान दें, जारी हुए हैं महत्वपूर्ण आदेश
5 January. 2025. Dehradun. मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने जानकारी दी है कि आयुष्मान कार्ड राज्य के एनएफएसए/एसएफएसए राशन कार्ड धारक लाभार्थी को जारी किया जाता है। सीएस ने स्पष्ट किया कि कार्ड निर्माण के दौरान आधार का उपयोग केवल केवाईसी के लिए किया जाता है। राज्य के पास संग्रहित डेटाबेस ( Stored Database) में मौजूद आधार के विवरण तक किसी भी प्रकार की पहुंच नहीं है। फर्जी कार्डों…
साइबर क्राइम और मिस इनफॉर्मेशन पर पी आर एस आई ने कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया, बताया भ्रामक सूचनाओं से बचने के लिए थिंक बिफ़ोर यू शेयर के साथ-साथ थिंक बिफ़ोर यू केयर जरूरी
5 January. 2025. Dehradun. पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI), देहरादून चैप्टर द्वारा रविवार को “साइबर क्राइम और मिस इन्फोर्मेशन : चुनौतियां और समाधान” विषय पर एक राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्वलन कर किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य साइबर अपराध और गलत सूचना के बढ़ते खतरे पर जागरूकता बढ़ाना और इन चुनौतियों का समाधान ढूंढना था मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक सूचना विभाग, डॉ. नितिन…