समाचार
चारधाम यात्रा से पहले ग्राउंड जीरो पर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, ऋषिकेश स्थित चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण
25 April. 2025. Rishikesh. यात्रियों का सहयोगी बनकर यात्रा को सफल बनाना है : मुख्यमंत्री। यात्रियों को दिखाई जाएगी रामायण, महाभारत, चारधाम यात्रा संबंधी कहानियां। चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में एल.ई.डी. स्क्रीन के माध्यम से यात्रियों के लिए भजन, रामायण, महाभारत, चारधाम यात्रा संबंधी कहानियों एवं आरतियों को दिखाया जाएगा तथा मौसम संबंधित जानकारियां उपलब्ध करायी जायेगी। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ऋषिकेश में चारधाम यात्रा…
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि
25 April. 2025. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर घण्टाघर स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा ने राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अनेक कीर्तिमान स्थापित किये। उनका जीवन बहुत संघर्षमय था, लेकिन वे हिमालय की तरह अडिग थे। उनका पर्वतीय क्षेत्रों के…
सिंधु जल संधि पर रोक पाकिस्तान को करारा जवाब – सीएम पुष्कर सिंह धामी
24 April. 2025. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं निर्णायक नेतृत्व में हुई सीसीएस बैठक में आतंकवाद के खिलाफ लिए गए ऐतिहासिक और कठोर निर्णय पर अब कार्रवाई प्रारंभ हो चुकी है। इसी क्रम में भारत सरकार ने सिंधु जल संधि पर रोक लगाकर पाकिस्तान को करार जवाब दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में…
उत्तराखंड की अभिनव परिसंपत्ति प्रबंधन प्रणाली UK-GAMS को प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया, सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शुरू किया गया था ये प्रोजेक्ट
24 April. 2025. Dehradun. उत्तराखंड सरकार की अभिनव पहल, उत्तराखंड गवर्नमेंट एसेट मैनेजमेंट सिस्टम (UK-GAMS) को “नवाचार – राज्य श्रेणी के तहत लोक प्रशासन में उत्कृष्टता हेतु प्रधानमंत्री पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है। प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (DARPG) द्वारा प्रदान किया गया। यह राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार नवाचार के क्षेत्र में उत्तराखंड राज्य को पहली बार मिला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर ये…
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान पर भारत का पहला कड़ा कदम, सिंधु जल संधि निलंबित और कई पाकिस्तानी राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश
23 April. 2025. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट बैठक (CCS) हुई, इसमें पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमलों के बाद की स्थिति पर विचार विमर्श किया गया और ये फैसले लिये गये…. इस आतंकवादी हमले की गंभीरता को समझते हुए, सीसीएस ने निम्नलिखित उपायों पर निर्णय लिया: (i) 1960 की सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित रखा जाएगा, जब तक…
पहलगाम में घटनास्थल पर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह बोले, भारत आतंक के सामने नहीं झुकेगा और इस कायराना आतंकी हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
23 April. 2025. Srinagar. केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में कल हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भारत आतंक के सामने नहीं झुकेगा और इस कायराना आतंकी हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। अमित शाह ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों से भी मुलाकात की। उन्होंने…
सीएम पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के दो घंटे के भीतर शासनादेश जारी, जैतपुर-धनौरी मार्ग के सुदृढ़ीकरण हेतु शासनादेश निर्गत
23 April. 2025. Udham Singh Nagar. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा काशीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की गई घोषणा के महज दो घंटे के भीतर शासनादेश जारी कर राज्य सरकार ने अपनी त्वरित कार्यप्रणाली का उदाहरण प्रस्तुत किया है। राज्य योजना के अंतर्गत जनपद उधमसिंह नगर की विधानसभा क्षेत्र बाजपुर में स्थित जैतपुर-धनौरी मार्ग (किमी 1 से 9) के डी.बी.एम. एवं बी.सी. कार्यों द्वारा सुधारीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के…
पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला, हिल गया देश, कश्मीर में सबसे ज्यादा आक्रोश, पीएम मोदी विदेश यात्रा रद्द कर भारत लौटे
23 April. 2025. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले से पूरा देश हिल गया है, यहां आतंकवादियों ने दो दर्जन से ज्यादा पर्यटकों को मौत के घाट उतार दिया, गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर पहुंचे हुए हैं, पीएम नरेन्द्र मोदी सऊदी अरब की यात्रा बीच में ही रद्द कर भारत वापस आ गए हैं। देश भर में घटना का विरोध हो रहा है, कश्मीर में भी काफी विरोध हो रहा है, क्योंकि…
Uttarakhand इंजीनियरिंग कॉलेज में तय मानकों के अनुसार फैकल्टी की तैनाती की जाए: सीएम धामी
22 April. 2025. Dehradun. राज्य के इंजीनियरिंग संस्थानों को राष्ट्रीय स्तर पर विकसित किये जाने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने समीक्षा बैठक की। राज्य के इंजीनियरिंग संस्थानों को राष्ट्रीय स्तर पर विकसित किये जाने के लिए इन्फ्रास्टक्चर, योग्य फैकल्टी, आधुनिक लैब और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए उद्योग जगत की मांग के अनुसार उन्हें विभिन्न ट्रेड में दक्ष बनाया जाए।…
Chardham Yatra 2025, रजिस्ट्रेशन को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी, ऑनलाइन पंजीकरण की सीमा भी बढ़ी
22 April. 2025. Dehradun. आयुक्त गढवाल ने की चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा। होटल व्यवसायियों के संगठनों के पदाधिकारियों से लिये सुझाव। आयुक्त गढवाल ने चारधाम यात्रा के लिये ऑनलाइन पंजीकरण की सीमा 15 प्रतिशत बढाये जाने के दिये निर्देश। यात्रा मार्गों पर पंजीकरण केन्द्रों की स्थापना पर जताई सहमति। आयुक्त गढवाल विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता मे सोमवार को चारधाम यात्रा की तैयारी को लेकर जनपद उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग एवं…