समाचार
Uttarakhand शादी में जा रहे पिता-पुत्रों सहित 4 लोगों की मौत, भीषण सड़क दुघर्टना
24 Nov. 2023. Rudrapur. रुद्रपुर से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिये अयोध्या जा रहे एक परिवार के चार लोगों की दुर्घटना (Accident) में मृत्यु का दुःखद समाचार है। मृतकों में पिता व उनके दो युवा पुत्र शामिल हैं। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में बरेली से आगे सीतापुर जनपद के खैराबाद थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर समदेपारा मोड़ के पास बृहस्पतिवार शाम चार बजे यह भीषण सड़क…
उत्तराखंड में अब पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, 11 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी
24 Nov. 2023. Dehradun. उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में जल्द ही कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है, दरअसल मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से अगले हफ्ते से उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड शुरू होने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 नवंबर को उत्तराखंड के 11 जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि…
उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू, पीएम मोदी ने फिर किया सीएम धामी को फोन, स्थिति की जानकारी ली
23 Nov. 2023. Dehradun. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री धामी को आज फोन कर सिलक्यारा, उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में फँसे श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने हेतु चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रधानमंत्री को केंद्रीय एजेंसियों, अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों एवं प्रदेश प्रशासन के परस्पर समन्वय से युद्ध स्तर पर संचालित राहत एवं बचाव कार्यों में हो रही प्रगति से अवगत कराया। प्रधानमंत्री को मौक़े पर…
सीएम धामी ने सुरंग में फंसे मजदूरों से बात की, वी के सिंह भी रहे मौजूद
23 Nov. 2023. Uttarkashi. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल (रिटा.) वीके सिंह ने गुरुवार को सिलक्यारा, उत्तरकाशी पहुंचकर सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने टनल में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनल के प्रवेश द्वार पर स्थित बाबा बौखनाग के मंदिर पर शीश नवाते हुए आशीर्वाद लिया एवं सभी श्रमिकों के…
उत्तराखंड का लाल भी शहीद हो गया जम्मू-कश्मीर में, कुल 2 कैप्टन सहित 4 जवान शहीद
23 Nov. 2023. Nainital. जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई, इस दौरान सेना के 2 कैप्टन समेत चार जवान शहीद हो गए। जवानों में जम्मू कश्मीर के राजौरी में नैनीताल का लाल भी आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद होने से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।आतंकवादियों के साथ जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हो गई।…
देहरादून में शुरू हुई 160 फीट ऊंची फ्लाइंग डाइनिंग राइड, हवा में ले सकेंगे ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का आनंद
23 Nov. 2023. Dehradun. दुनियाभर के पर्यटक स्थलों में सैलानियों की छुट्टियों को रोमांचकारी और यादगार बनाने के लिए कुछ न कुछ नए प्रयोग किए जा रहे हैं, चाहे वो रोल्लर कोस्टर राइड (roller coaster ride) हो, विशाल फेरिस वहिल राइड (Ferris wheel), बंजी जम्पिंग (bungee jumping), स्काई डाइविंग (sky diving) या फिर अंडर वाटर राइड (underwater ride)! सैलानियों की छुट्टियों और उनकी ट्रिप को अच्छा बनाने के लिए पिछले…
सीएम धामी ने रुद्रपुर में उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 के अन्तर्गत क्षेत्रीय सम्मेलन में भाग लिया, पंतनगर विश्वविद्यालय में जनरल बिपिन रावत छात्रावास का लोकार्पण भी किया
22 Nov. 2023. Rudrapur. उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 के अन्तर्गत क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन रूद्रपुर में सम्पन्न हुआ। कुल 434 यूनिटों का 27476.67 करोड़ रूपये के एमओयू हुए। उद्यमियों ने कहा ’’ सीएम धामी के नेतृत्व में उद्योग विकास हेतु उठाये जा रहे सकारात्मक कदम। जनपद नैनीताल की 139 ईकाइयों के 4312.90 करोड़ के तथा जनपद ऊधम सिंह नगर के 295 इकाईयों क 23163.77 करोड़ के एमओयू हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर…
सतपाल महाराज ने चौबट्टाखाल को दी 37 करोड़ 34 लाख की योजनाओं की सौगात, पढ़ें पूरी खबर
22 Nov. 2023. Pauri. प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान एकेश्वर एवं जयहरीखाल विकासखण्ड को 37 करोड़ 34 लाख से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात दी। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने बुधवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान एकेश्वर (पणखेत) में 337.39 लाख की लागत…
उत्तराखंड में 25 अधिकारियों के तबादले, IAS और PCS अधिकारी शामिल, देखिए लिस्ट
22 Nov. 2023. Dehradun. उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, 17 आईएएस और 7 पीसीएस अधिकारियों के साथ एक आईआरटीएस अधिकारी का तबादला किया गया है। आगे देखिए लिस्ट… अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News (नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और…
Uttarakhand लड़कियों में हुई खतरनाक गैंगवार, वीडियो हुआ वायरल
22 Nov. 2023. Haridwar. उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में लड़कियों के बीच हुई गैंगवार का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि लड़कियां आपस में झगड़ रही हैं, मामला लात, घुंसे और चप्पलों तक पहुंच गया। हालांकि युवतियों में किस बात को लेकर झगड़ा हुआ है, इसका कारण अभी तक नहीं पता चला है। लेकिन जानकारी के अनुसार कुछ युवतियां कनखल…