समाचार
Uttarakhand घूस लेते हुए दरोगा गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथों दबोचा
30 January. 2024. Udham Singh Nagar. उधम सिंह नगर जिले के केलाखेड़ा थाने में तैनात दरोगा मोहन बोरा को विजलेंस ने गिरफ्तार किया है। दरोगा को 4000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि फरियादी से मांगी रिश्वत थी। जिसके बाद हल्द्वानी से पहुंची विजलेंस की टीम ने मोहन बोरा को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाईन नम्बर 1064…
उत्तराखंड में खत्म हो सकता है बर्फबारी का इंतजार, मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान जारी
30 January. 2024. Dehradun. उत्तराखंड में मंगलवार से मौसम बदलेगा। बिना बारिश और बर्फबारी के पड़ रही सूखी ठंड से निजात मिलने की उम्मीद है। 30 जनवरी को पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी तो 31 जनवरी से दो फरवरी तक पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि 30 जनवरी से उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय…
Nainital अंगीठी जलाकर सो रहे यूपी के तीन लोगों की मौत, मजदूरी करने आए थे उत्तराखंड
30 January. 2024. Nainital. हाईकोर्ट के समीप अस्थाई रूप से रहने वाले उत्तर प्रदेश के 2 मजदूरों की मौत हो गई। एक मजदूर गंभीर है। रविवार से अंगीठी में जलाई गई आग सोमवार देररात तक जलती रही जिससे गैस उत्पन्न हो गई। इससे, तीनों मजदूर अपने अस्थाई ठिकाने में सोते रह गए। कमरे में हवा की जगह नहीं होने के कारण कोयले की गैस उन्हें लग गई और वो असहज…
राधा रतूड़ी हो सकती हैं उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव, एस एस संधु हो रहे हैं सेवानिवृत्त
30 January. 2024. Dehradun. वरिष्ठ आईएएस व मौजूदा अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी प्रदेश की नई मुख्य सचिव होंगी। राधा रतूड़ी 1988 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। हालिया मुख्य सचिव डॉ. एस एस संधु 31 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं, उन्हें छह महीने का सेवा विस्तार मिला था। उनके बाद राधा रतूड़ी वरिष्ठ अधिकारी हैं। रतूड़ी प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव होंगी, आज या कल में इस सम्बंध…
परीक्षा पे चर्चा, पीएम मोदी ने दिये गुरुमंत्र, पढ़िए और देखिए क्या कहा प्रधानमंत्री ने
29 January. 2024. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ के माध्यम से छात्रों, शिक्षको और अभिभावकों को संबोधित किया! इस मौके पर छात्रों से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें किसी भी प्रेशर को झेलने के लिए खुद को सामर्थ्यवान बनाना चाहिए। दबाव को हमें अपने मन की स्थिति से जीतना जरूरी है। किसी भी प्रकार की बात हो, हमें परिवार में…
उत्तराखंड में अब लागू होने वाला है यूनिफॉर्म सिविल कोड, खुद मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता कानून को लेकर दी जानकारी
29 January. 2024. Dehradun. उत्तराखंड में अब बहुत जल्द समान नागरिक संहिता कानून लागू होने वाला है, यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए सोशल मीडिया के जरिए दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत के विजन और चुनाव से पूर्व उत्तराखंड की देवतुल्य जनता के समक्ष रखे गए संकल्प एवं उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप हमारी सरकार…
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार से अयोध्या आस्था स्पेशल ट्रेन का किया फ्लैग ऑफ, हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून सहित गढ़वाल व कुमाउं क्षेत्र के रामभक्तों को सहूलियत होगी
29 January. 2024. Haridwar. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार रेलवे स्टेशन से अयोध्या जाने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन से 1504 श्रद्धालु प्रथम रवानगी में अयोध्या पहुँचेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हरिद्वार से अयोध्या के मध्य आस्था स्पेशल ट्रेन के संचालन की शुभकामनाएं देते हुए ट्रेन के संचालन पर प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री ने…
पीएम मोदी ने दिल्ली में सर्वोच्च न्यायालय के हीरक जयंती समारोह का उद्घाटन किया, कहा चाहे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हो, व्यक्तिगत स्वतंत्रता हो या सामाजिक न्याय हो, सुप्रीम कोर्ट ने भारत के जीवंत लोकतंत्र को सशक्त किया है
28 January. 2024. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 28 जनवरी को दिल्ली के सर्वोच्च न्यायालय सभागार में सर्वोच्च न्यायालय के हीरक जयंती समारोह का उद्घाटन किया। उन्होंने नागरिक-केंद्रित सूचना और प्रौद्योगिकी पहल का भी शुभारंभ किया, जिसमें डिजिटल सुप्रीम कोर्ट रिपोर्ट (डिजी एससीआर), डिजिटल कोर्ट 2.0 और सर्वोच्च न्यायालय की एक नई वेबसाइट शामिल है। सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने सभी को शुभकामनाएं दी और सर्वोच्च…
Mann Ki Baat, पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, पद्म पुरस्कार, महिला सशक्तिकरण और खेल जैसे कई विषयों पर रखे अपने विचार
28 January. 2024. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित किया, इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, पद्म पुरस्कार, महिला सशक्तिकरण और खेल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार देशवासियों के सामने रखे! आगे आप प्रधानमंत्री के इस रेडियो कार्यक्रम को देख भी सकते हैं और मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने क्या…
सीएम धामी ने देहरादून में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 109 वां संस्करण सुना, इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों को व्हील चेयर भी प्रदान किये
28 January. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जाखन, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 109 वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों के ऐसे प्रयासों को सामने लाया जा रहा है जो निस्वार्थ भावना के साथ समाज और देश को सशक्त करने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने आज पद्म…