समाचार
Pithoragarh News बेरीनाग महाविद्यालय में कन्या भ्रूण हत्या से संबंधित कार्यशाला का हुआ आयोजन
1 Feb. 2024. Berinag. आज दिनाक 01.02.2024 को राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरीनाग द्वारा पी सी पी एन डी टी कार्यक्रम के अंतर्गत जनजागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की मुख्य वक्ता डॉ मनीषा सामंत द्वारा सभी उपस्थित छात्र छात्राओं को पी सी पी एन डी टी अधिनियम 1994 के प्रति जागरूक किया गया , कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविधालय के…
हल्द्वानी में यहां चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दूसरे इलाकों में भी ऐसी ही कार्रवाई की तैयारी
1 Feb. 2024. Haldwani. हल्द्वानी में नजूल की जमीनों पर अतिक्रमण मुक्त करने का नगर निगम का अभियान जारी है। आज नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय और सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने जवाहर नगर क्षेत्र में टीम के साथ पहुंच कर जैम फैक्ट्री की दो एकड़ से अधिक जमीन को अतिक्रमण से कब्जा मुक्त कराया है । नगर निगम की टीम ने भारी फोर्स के साथ मौके पर कब्जा लिया है।…
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में 391 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
1 Feb. 2024. Dehradun. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तराखंड में समूह ग के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ता, महिला के 391 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह आवेदन उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की ओर से आमंत्रित किए गए हैं, विभिन्न जनपदों में रिक्ति के विवरण के लिए आप नीचे सूची देख सकते हैं…. ऑनलाइन आवेदन 13 फरवरी 2024 को शुरू होंगे जबकि ऑनलाइन…
उत्तराखंड के सभी 3 लाख से अधिक पंजीकृत श्रमिकों को 15 दिन के अंदर कम्बल वितरण का कार्य पूर्ण करने के निर्देश, सीएम ने कम्बल वितरण अभियान की शुरुआत की
31 January. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सहस्त्रधारा रोड स्थित आईटी पार्क के समीप उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को कम्बल वितरण कर पंजीकृत श्रमिकों को कम्बल वितरण अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी 3 लाख से अधिक पंजीकृत श्रमिकों को 15 दिन के अंदर कम्बल वितरण का कार्य पूर्ण किया जाय। इस…
उत्तराखंड में कई जगहों पर बर्फबारी-बारिश शुरू, ऑरेंज अलर्ट जारी
31 January. 2024. Dehradun. उत्तराखंड में मौसम विभाग का अनुमान सटिक साबित हुआ है। बुधवार को मौसम ने करवट ली। कई जिलों में बारिश तो कही बर्फबारी हुई है। जिससे लोगों के चेहरे खिल उठे। राज्य में पिछले लंबे समय से अच्छी बारिश और बर्फबारी नहीं हुई थी। ऐसे में जनवरी के अंतिम दिन मौसम में बदलाव से थोड़ी राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग ने बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि…
राधा रतूड़ी बनीं उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव, आदेश हुए जारी
31 January. 2024. Dehradun. वरिष्ठ आईएएस व मौजूदा अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी प्रदेश की नई मुख्य सचिव होंगी। राधा रतूड़ी 1988 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। हालिया मुख्य सचिव डॉ. एस एस संधु आज 31 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं, उन्हें छह महीने का सेवा विस्तार मिला था। उनके बाद राधा रतूड़ी वरिष्ठ अधिकारी हैं। रतूड़ी प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव होंगी, आज इस सम्बंध में आदेश…
उत्तराखंड में 18 अधिकारियों के तबादले, एक डीएम भी शामिल, देखिए लिस्ट
31 January. 2024. Dehradun. उत्तराखंड में 18 अधिकारियों के स्थानांतरण कर दिए गए हैं, इनमें 6 आईएएस अधिकारी और 12 पीसीएस अधिकारी शामिल हैं। आईएएस अधिकारियों में हरिश्चंद्र कांडपाल को निदेशक सेवायोजन बनाया गया, अभिषेक रोहिल्ला को उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण उधम सिंह नगर बनाया गया, मेहरबान सिंह बिष्ट को जिलाधिकारी उत्तरकाशी बनाया गया, रवनीत चीमा को अपर सचिव पशुपालन व मत्स्य बनाया गया है, वहीं विशाल मिश्रा को मुख्य विकास…
नैनीताल के युवक के मोबाइल में कैद हो गई कथित चुड़ैल जैसी तस्वीर, चर्चाओं का बाजार गर्म
31 January. 2024. Nainital. उत्तराखण्ड के नैनीताल में युवा के मोबाइल में कथित चुड़ैल की आकृति कैद होने से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म। ब्रिटिशकालीन वस्त्र धारण किये इस महिला की उंगलियां भी साफ साफ दिखाई दे रही हैं। नैनीताल के समीप आलूखेत गांव होते हुए गेठिया जाने वाले कच्चे मार्ग में सोमवार की रात कुछ युवक अपनी बाइक से जा रहे थे। गुलदार प्रभावित इस क्षेत्र में इनदिनों…
पिथौरागढ़ एयरपोर्ट से शुरू हुई विमान सेवा, फिलहाल हफ्ते में तीन दिन देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच उड़ान भरेगा 19 सीटर जहाज
30 January. 2024. Pithoragarh. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नैनी सैनी एयरपोर्ट से पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा का शुभारंभ किया व स्वयं भी हवाई जहाज में बैठकर देहरादून रवाना हुए। मुख्यमंत्री ने इस हवाई सेवा प्रारंभ होने पर सभी को बधाई दी उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा उत्तराखंड धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण राज्य है।…
UKPSC ने निकाली गृह विभाग में दरोगा के 222 पदों पर भर्ती, जानिए योग्यता और कैसे करें आवेदन
30 January. 2024. Dehradun. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से गृह विभाग के अंतर्गत उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना), अग्निशमन द्वितीय अधिकारी एवं गुल्मनायक पुरूष (पीएसी/आईआरबी) के रिक्त 222 पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन-पत्र मांगे गए हैं। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस/ अभिसूचना के कुल 108 पदों पर आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। शैक्षिक योग्यता स्नातक रखी गई है, वहीं अभ्यर्थी की आयु 21…