Skip to Content

Uttarakhand : अग्निवीर नहीं बन पाया तो खा लिया जहर, परिवार में मचा कोहराम

Uttarakhand : अग्निवीर नहीं बन पाया तो खा लिया जहर, परिवार में मचा कोहराम

Closed
by November 1, 2022 News

1 Nov. 2022. Bageshwar. बागेश्वर में अग्निवीर भर्ती में असफल होने पर एक युवक ने जहर गटक लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक के इस आत्मघाती कदम से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वही, घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

दरअसल बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के फरसाली गांव निवासी 20 वर्षीय कमलेश गोस्वामी पुत्र हरीश गोस्वामी ने घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया। स्वजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया। बीते सोमवार की रात लगभग 11.30 बजे उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

कमलेश इस बार अग्निवीर भर्ती में फिजिकल और मेडिकल में फिट था। एनसीसी का सी सार्टीफिकेट भी उसके पास था। बीते सोमवार को भर्ती का परीक्षाफल आया। वह तब खेत जोत रहा था। घर आने पर मोबाइल पर रिजल्ट देखा और असफल होने पर जहर गटक लिया।

थानाध्यक्ष कपकोट विवेक चंद्र ने बताया कि जहर खाने से पूर्व मृतक ने इंटरनेट मीडिया पर अपना स्टेट्स भी डाला था, जिसमें उसने भर्ती नहीं होने के कारण यह कदम उठाने की बात की है। कहा कि घटना की जांच की जा रही है। भर्ती में असफल होने की जानकारी उनके पास नहीं है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media