Skip to Content

Uttarakhand Weather, 19 फरवरी तक हिमस्खलन की चेतावनी, कुछ जिलों में बारिश की भी संभावना, मैदान में बढ़ेगा तापमान, ऑरेंज अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather, 19 फरवरी तक हिमस्खलन की चेतावनी, कुछ जिलों में बारिश की भी संभावना, मैदान में बढ़ेगा तापमान, ऑरेंज अलर्ट जारी

Closed
by February 15, 2023 News

15 Feb. 2023. Dehradun. उत्तराखंड मौसम विभाग ने अपने मौसम बुलेटिन में ऑरेंज अलर्ट के साथ उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में बर्फ के तेजी के साथ पिघलने की संभावना व्यक्त करते हुए हिमस्खलन की संभावना व्यक्त की है, मौसम विभाग का कहना है कि उच्च तापमान के चलते राज्य की प्रमुख नदियों के जलस्तर में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है!

मौसम विभाग ने 17 फरवरी से 19 फरवरी तक जारी मौसम पूर्वानुमान में अधिकारियों से सतर्कता बरतने की अपील की है, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट के साथ 15 फरवरी से 16 फरवरी के बीच राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग एवं पिथौरागढ़ में उच्च तापमान के चलते बांध/जलाशय के अधिकारियों को सलाह दी है कि वह इस अवधि के दौरान स्थिति पर बराबर नजर रखें!

मौसम विभाग का कहना है कि 19 फरवरी को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा और बर्फबारी भी हो सकती है तथा शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा! तापमान बढ़ने के साथ राज्य के मैदानी क्षेत्रों के कुछ स्थानों में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान तापमान में परिवर्तन 18 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक रहने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग का कहना है कि 17 से 19 फरवरी तक राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 10 से 12 डिग्री तक सामान्य से अधिक पहुंचने की संभावना है। मैदानी इलाकों में 15 फरवरी से 19 फरवरी के बीच तापमान में वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की गई है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media