Skip to Content

Uttarakhand : हरेला पर्व पर प्रदेश में 1 महीने का वृक्षारोपण अभियान शुरू, सीएम ने कहा जल स्रोतों एवं गदेरों के पुनर्जीवन एवं संरक्षण के लिए कार्य किए जायेंगे

Uttarakhand : हरेला पर्व पर प्रदेश में 1 महीने का वृक्षारोपण अभियान शुरू, सीएम ने कहा जल स्रोतों एवं गदेरों के पुनर्जीवन एवं संरक्षण के लिए कार्य किए जायेंगे

Closed
by July 16, 2022 News

16 July. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरेला पर्व के अवसर पर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के निकट वन विभाग द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पौधा रोपण किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों पर्यावरण संरक्षण को संस्कृति से जोड़ने वाले पारंपरिक पर्व हरेला की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरेला पर्व के तहत एक माह तक वृक्षारोपण अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर प्रयासों की जरूरत है। प्रत्येक जनपद में जल स्रोतों एवं गदेरों के पुनर्जीवन एवं संरक्षण के लिए कार्य किए जायेंगे। नदियों के संरक्षण एवं नदियों के पुनर्जीवन थीम पर इस वर्ष हरेला पर्व मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास एवं पर्यावरण में संतुलन होना जरूरी है। आने वाली पीढ़ी को शुद्ध पर्यावरण मिले, इसके लिए पर्यावरण संरक्षण सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड धर्म, अध्यात्म एवं संस्कृति का केन्द्र है। उत्तराखंड जैव विविधताओं वाला राज्य है, यहां का प्राकृतिक सौन्दर्य पर्यटकों को आकर्षित करता है। पर्यावरण संरक्षण के लिए उत्तराखंड की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। सभी को समर्पित भाव से प्रकृति संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ना होगा।

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने हरेला पर्व की बधाई देते हुए इस पर्व को सांस्कृतिक धरोहर बताया। उन्होंने कहा पौधारोपण एवं प्रकृति के संरक्षण से ही हम शुद्ध हवा शुद्ध जल एवं अन्य प्राकृतिक लाभ ले सकते हैं। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक उमेश शर्मा काऊ, प्रमुख सचिव वन आर.के. सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार सिंघल, गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर राजेश कुमार एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

जिलों में भी हरेला वृक्षारोपण

रूद्रपुर 16 जुलाई,2022- पर्यावरण को समर्पित हरेला पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने जिला कार्यालय परिसर में फलदार पौधों का रोपण किया और जनपद वासियों को हरेला पर्व की शुभकामनायें व बधाई दी। उन्होने कहा कि हमे प्रकृति को संजो कर रखना चाहिये, प्रकृति से ही हमारा जीवन सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि सभी को समर्पित भाव से प्रकृति संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ना होगा और आने वाली पीढ़ी को शुद्ध पर्यावरण मिले, इसके लिए पर्यावरण संरक्षण सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होने कहा कि जिस तरह से दिन प्रतिदिन भू-जल स्तर कम होता जा रहा है वह एक चिंता का विषय है इस लिये हमे पानी, पर्यावरण को बचाना होगा जिसके लिये अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की आवश्यकता है ताकि आने वाली पीढि को पानी व आक्सीजन की कमी से जुझना न पड़े। उन्होंने कहा कि हमे दृढ़ संकल्प लेना होगा कि जो पौधे लगाए हैं, उनकी देख-रेख एवं संरक्षण करना हमारा दायित्व है।

हल्द्वानी, 16 जुलाई 2022 : आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हरेला पर्व के अवसर पर विकासखण्ड रामनगर के ग्राम पंचायत देवीपुरा में राजकीय इंटर कॉलेज देवीपुरा के समीप ग्राम पंचायत देवीपुरा मे मनरेगा एनआरएलएम व आईसीआईसी फाउंडेशन के सहयोग से माननीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट, ब्लाक प्रमुख रेखा रावत, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल सयुंक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, ब्लाक प्रमुख रेखा रावत, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं विभिन्न हरियाली चैतना, एकता, साईंबाबा, निमा दिव्य आदि देवीपुरा की स्वयं सहायता समूह की महिलाओ ने बांस एवं फलदार के वृक्षों का रोपण किया।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media