Skip to Content

उत्तराखंड में मनाया गया लोकपर्व ‘हरेला’, जानिए इस पर्व के बारे में

उत्तराखंड में मनाया गया लोकपर्व ‘हरेला’, जानिए इस पर्व के बारे में

Closed
by July 16, 2022 Culture, News

16 July. 2022. Nainital. आज उत्तराखंड में हरेला पर्व मनाया जा रहा है, यह पर्व इंसान को प्रकृति का सम्मान और संरक्षण करना सिखाता है। इस मौके पर पूरे उत्तराखंड में वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी चलाया जाता है। पहाड़ों में खेती काफी विकट होती है और इस पर्व में भी उत्तराखंड के किसान की विकटता दिखती है। कुमाऊं से सटे नेपाल के कुछ गांवों में भी इस पर्व की काफी मान्यता है। आइए आपको बताते हैं हरेला पर्व के बारे में….

मूल रूप से कुमाऊं में मनाए जाने वाले इस पर्व को कृषि से भी जोड़ा जाता है, यह पर्व वर्ष में तीन बार मनाया जाता है, पहला चैत मास में, दूसरा श्रावण मास में तथा तीसरा आश्विन मास में मनाया जाता है। सावन में मनाए जाने वाले हरेला पर्व को काफी धूमधाम से मनाया जाता है, एक किवदंती के अनुसार उत्तराखंड के कुमाऊंं के लोग भगवान शिव और हिमालय की पुत्री देवी पार्वती के विवाह की तिथि को उत्सव के रूप में मनाने के लिए सावन महीने का हरेला पर्व मनाते हैं। वहीं इस पर्व को कृषि से भी जोड़ा जाता है, इस दिन किसान अपनी फसल के अच्छी होने की प्रार्थना भी करते हैं। सावन लगने से नौ दिन पहलेपांच या सात प्रकार के अनाज के बीज एक रिंगाल की छोटी टोकरी में मिटटी डाल के बोए जाते हैं, इसे सूर्य की सीधी रोशनी से बचाया जाता है और प्रतिदिन सुबह पानी से सींचा जाता है। 9 वें दिन इनकी गुड़ाई की जाती है और दसवें यानि कि हरेला के दिन इसे काटा जाता है। काट कर इसे अक्षत-चंदन से  “रोग, शोक निवारणार्थ, प्राण रक्षक वनस्पते, इहागच्छ नमस्तेस्तु हर देव नमोस्तुते” मंत्र से अभिमंत्रित किया जाता है। इसके बाद घर के बुजुर्ग इसको मंदिर में चढ़ाते हैं, घर की महिलाएं और कन्याएंं हरेले के पत्ते को लोगों के सिर और कान में रखकर आशीर्वाद लेते हैं। सिर में हरेला रखते वक्त आशीर्वाद स्वरुप जो पंक्तियां कही जाती हैं, वो इस प्रकार हैं…..

जी रया ,जागि रया ,

यो दिन बार, भेटने रया,

दुबक जस जड़ हैजो,

पात जस पौल हैजो,

स्यालक जस त्राण हैजो,

हिमालय में ह्यू छन तक,

गंगा में पाणी छन तक,

हरेला त्यार मानते रया,

सिल पिसी भात खाये,

जाँठ टेकी झाड़ जाए,

जी रया जागि रया।

यानी 10वें दिन कटने वाला हरेला तुम्हारे लिए शुभ होवे, बग्वाल तुम्हारे लिए शुभ होवे, तुम जीते रहो, जाग्रत रहो, यह शुभ दिन, माह तुम्हारी जिन्दगी में आते रहें, समृद्ध बनो, विकसित होवो, हिमालय में जब तक बर्फ है, गंगा में जब तक पानी है, आकाश की तरह ऊँचे हो जाओ, धरती की तरह चौड़े हो जाओ, सियार की सी तुम्हारी बुद्धि होवे, दूब घास की तरह फैलो, (इतनी अधिक उम्र जियो कि) भात भी पीस कर खाओ। 

इस दिन लोग अपने घरों में पकवान बनाते हैं, महिलाएं अपने माता-पिता के घर जाकर लोगों को हरेला पूजती हैं और बड़े- बूढ़ों से आशीर्वाद लेती हैं।

हरेला जैसे ही ऋतु पर्व देश के अन्य हिस्सों में कमोबेश समान एवं अलग तरीकों से मनाऐ जाते हैं। यहाँ उत्तराखंड के गढ़वाल अंचल में हरियाला पर्व मनाया जाता है। इसके साथ ही झारखण्ड में बालिकाओं द्वारा अंकुरित बीजों के चारों ओर सामूहिक गायन के साथ इसी तरह का त्यौहार मनाया जाता है, राजस्थान में जौ के बीजों के साथ गणगौर पर्व, हिमाचल प्रदेश के लाहुल में शीत ऋतु में अंधेरे में जौं के पीले अंकुरों (यौरा) उगाने के रूप में, हरियाणा और पशिम बंगाल में दशहरे के दौरान तथा अरुणांचल  प्रदेश में भी ऐसे ही त्यौहार मनाऐ जाते हैं।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media