Skip to Content

देखिए ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की सुरंग की तस्वीरें, मुख्यमंत्री ने लिया जायजा

देखिए ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की सुरंग की तस्वीरें, मुख्यमंत्री ने लिया जायजा

Closed
by September 14, 2021 News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुल्लर डोगी, टिहरी जाकर ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। आपको बता दें कि ये रेल लाइन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है और रेल मंत्रालय के रेलवे विकास निगम को यह परियोजना 2024-25 तक पूरी करनी है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का काम 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य है। रेल लाइन निर्माण में जो भी समस्याएं आ रही हैं उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से दूर किया जा रहा है।  मुख्यमंत्री निर्माणाधीन सुरंग के अंदर भी गए। आगे देखिए तस्वीरें…..

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन सुरंग के भीतर जाकर भी परियोजना का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम सड़क परियेजना के साथ ही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उत्तराखण्ड को बड़ी देन है। वह समय दूर नहीं, जब पहाड़ में रेल का सपना पूरा होगा। इससे राज्य की आर्थिकी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के मुख्य परियोजना प्रबंधक हिमांशु बडोनी ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि मार्च 2024 तक परियोजना को पूर्ण किए जाने के लक्ष्य के साथ काम किया जा रहा है। अभी तक परियोजना में अपेक्षानुरूप गति से काम हुआ है। ऋषिकेश के बाद परियोजना मुख्यतः अंडरग्राउंड है। भूमि अधिग्रहण किया जा चुका है। इस रेल लाईन पर 12 स्टेशन और 17 टनल बनाये जा रहे हैं। काम निर्धारित समयावधि में पूरा किया जा सके, इसके लिए विभिन्न स्थानों पर एक साथ काम चल रहा है। एप्रोच रोड पहले ही बनाई जा रही हैं। रेल परियोजना के निर्माण में राज्य सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद थे। देखिए तस्वीरें….

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media