Skip to Content

Uttarakhand यहां पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या, खाने में नींद की गोली देकर गला दबा दिया

Uttarakhand यहां पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या, खाने में नींद की गोली देकर गला दबा दिया

Closed
by November 24, 2022 News

24 Nov. 2022. Dehradun. उत्तराखंड के देहरादून जिले में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी है, इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। वहीं पुलिस ने इस मामले में मृतक की बहन की तहरीर के आधार पर तत्काल जांच कर आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना सहसपुर थाना क्षेत्र के बालूपुर इलाके की है, बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि बालूपुर इलाके में एक घर में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, मृतक व्यक्ति की पहचान गुमान सिंह के रूप में हुई। इसके बाद गुमान सिंह की बहन ने इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।

इसके बाद सहसपुर थाना अध्यक्ष की ओर से मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई, टीम ने 3 दर्जन से भी ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच की और उसके बाद एक महिला और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस मामले में टिहरी गढ़वाल के रणजीत सिंह नेगी को गिरफ्तार किया गया है, जिसका हाल निवास सेलाकुई देहरादून है। वहीं आशा यादव को भी गिरफ्तार किया गया है, आशा यादव गुमान सिंह की पूर्व पत्नी है।

पूछताछ करने पर गुमान सिंह की पूर्व पत्नी आशा यादव ने बताया कि उसका गुमान सिंह के साथ 2013 में तलाक हो गया था और बच्चे गुमान सिंह के साथ ही रहते थे, आशा यादव का कहना था कि गुमान सिंह बच्चों का ख्याल नहीं रखता था और अपनी प्रॉपर्टी बेचकर अपनी अय्याशी में खर्च करता था। इसी बीच आशा यादव की पहचान रणजीत सिंह नामक व्यक्ति से हो गई, आशा यादव ने रणजीत सिंह को जब यह बात बताई तो दोनों ने गुमान सिंह को ठिकाने लगाने का निर्णय ले लिया।

इसके बाद बुधवार को आशा यादव ने अपने पूर्व पति गुमान सिंह को अपने बालूवाला स्थित घर में खाना खाने के लिए बुलाया, खाना खिलाने के बाद आशा यादव ने गुमान सिंह को नींद की गोली दी, जिसके बाद रणजीत सिंह और आशा यादव ने गुमान सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media