Skip to Content

ले. जनरल आसिम मुनीर होंगे पाकिस्तानी आर्मी के नये चीफ, जानिए इनके बारे में

ले. जनरल आसिम मुनीर होंगे पाकिस्तानी आर्मी के नये चीफ, जानिए इनके बारे में

Closed
by November 24, 2022 News

24 Nov. 2022. लेफ्टिनेंट जनरल आसिम मुनीर पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ होंगे, लेफ्टिनेंट जनरल आसिम मुनीर, जनरल कमर बाजवा का स्थान लेंगे, जो इसी महीने पाकिस्तानी सेना प्रमुख के पद से रिटायर हो रहे हैं।

पाकिस्तान के शाहबाज शरीफ सरकार के सूचना मंत्री ने यह जानकारी दी है। सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब की ओर से यह जानकारी दी गई है।

इस वक्त लेफ्टिनेंट जनरल आसीम मुनीर पाकिस्तान में क्वार्टर मास्टर जनरल का पद संभाल रहे हैं, लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में आसीम मुनीर का कार्यकाल 27 नवंबर को समाप्त हो रहा था और अब पाकिस्तानी सरकार की ओर से उनको नया आर्मी चीफ नियुक्त किया गया है।

2018-19 में लेफ्टिनेंट जनरल आसीम मुनीर पाकिस्तान आईएसआई के मुखिया भी रह चुके हैं, भ्रष्टाचार के मामले का खुलासा करने को लेकर तत्कालीन इमरान खान सरकार ने उनको आईएसआई के मुखिया के पद से हटा दिया था।

आसीम पाकिस्तान की 23 फ्रंटियर फोर्स से ताल्लुक रखते हैं, सैन्य खुफिया विभाग के महानिदेशक भी रह चुके हैं, लेकिन हाल के वर्षों में उन्हें पाकिस्तान की भूतपूर्व इमरान खान सरकार के साथ अच्छे संबंध नहीं होने के लिए जाना जाता है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media