Skip to Content

Haridwar सीएम धामी गोपाष्टमी महोत्सव में शामिल हुए, वहीं कृषक महोत्सव में की महत्वपूर्ण घोषणाएं

Haridwar सीएम धामी गोपाष्टमी महोत्सव में शामिल हुए, वहीं कृषक महोत्सव में की महत्वपूर्ण घोषणाएं

Closed
by November 11, 2021 News

Haridwar, 11 Nov. 2021 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बृहस्पतिवार को जनपद हरिद्वार के गैंडीखाता क्षेत्र स्थित बसोचन्दपुर में श्री कृष्णायन देशी गोरक्षाशाला में आयोजित गोपाष्टमी महोत्सव में शामिल हुये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विकासखण्ड बहादराबाद के विभिन्न ग्रामों के लिए जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्राम गैण्डीखाता में 2.39 करोड़, ग्राम कांगड़ी में 2 करोड़, ग्राम लहाड़पुर में 97 लाख, ग्राम लालढांग में 4.40 करोड़, ग्राम सज्जनपुर पीली में 1.75 करोड़, ग्राम श्यामपुर नौआबाद में 1.71 करोड़, ग्राम नौरंगाबाद में 2 करोड़, ग्राम अहमदपुर चिड़ियापुर में 1.33 करोड़, ग्राम रसूलपुर मिट्ठीबेरी में 3.29 करोड़, ग्राम गाजीवाली में 2.80 करोड़, ग्राम तपड़ोवाली (गुज्जर बस्ती) में 4.37 करोड़, ग्राम जसपुर चमरिया में 2.22 करोड़, ग्राम समसपुर कटेबड़ में 96.02 लाख, ग्राम पीली पड़ाव में 2.84 करोड़ की पम्पिंग पेयजल योजनाओं के निर्माण निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कृष्णायन गौशाला को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कराया जाएगा तथा तटबन्ध भी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृष्णायन गौशाला के लिए जो जमीन देनी शेष है वह भी जल्द ही आवंटित कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने चार माह के मुख्यमंत्री कार्यकाल में 400 से अधिक निर्णय लिये हैं। उन्होंने कहा कि वे कोई भी फैसला बिना किसी आधार के नहीं करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के पास सीमित संसाधन है, सीमित संसाधनों से ही सरकार को सभी कार्य करने होते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने कई घोषणाएं की, जो आज तक धरातल पर नहीं उतर पायी, लेकिन हमने जो भी घोषणाएं की हैं, वह सभी धरातल पर दिखाई दे रही हैं। वे जो भी घोषणा कर रहे हैं, उसका तुरन्त ही शासनादेश जारी हो रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरिद्वार के बहादराबाद स्थित उतराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का भी लोकार्पण किया।

बाद में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मानूबांस, हरिद्वार में “रबी कृषक महोत्सव – 2021“ के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने किसानों को बीज, उर्वरक आदि की जानकारी देने के लिए लगाए गए विभागीय स्टॉलों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने लाभार्थी कृषकों को चेक एवं प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किये। 

मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाएं 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि हरिपुर टोंगिया को राजस्व ग्राम बनाया जायेगा। ग्राम टांडा हसन में नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा। ग्राम रिठौरा में नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा। लालवाला दाबूबांस में पुल निर्माण किया जायेगा। बुग्गावाला में डिग्री कॉलेज की स्थापना की जायेगी। मानूबांस में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की जायेगी। ग्राम इब्राहिमपुर मसाई में इंटर कॉलेज की स्थापना की जायेगी। बुग्गावाला में विकासखण्ड की स्थापना के लिए केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जायेगा।      

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार से राज्य को पूरा सहयोग मिल रहा है। समाज के हर वर्गों को ध्यान में रखकर जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। राज्य के लिए विशेष योगदान देने वाले महानुभावों को उत्तराखण्ड गौरव सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है। हम सम्मानित करने के लिए कोई राजनीति नहीं करते जिसका उदाहरण स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी जी हैं, जिनको मरणोपरांत उत्तराखण्ड गौरव सम्मान से नवाजा है।     

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड के लिए जो विजन दिया है, उस दिशा में सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है। सरकार द्वारा हर क्षेत्र में लोगों को राहत देने का कार्य किया जा रहा है। युवा, महिला सशक्तीकरण, पर्वतीय क्षेत्रों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए योजनाएं आगे बढ़ाई जा रही हैं। मेडिकल छात्रों के शुल्क में बड़ी कटौती की गई है। विभिन्न विभागों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान है। कोविड के दृष्टिगत राज्य में प्रतियोगी परिक्षाओं में आवेदन के लिए आयु सीमा में एक साल की छूट दी गई है एवं आवेदन शुल्क भी नहीं लिया जा रहा है। राज्य में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए नई खेल नीति लाई जा रही है। 

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर Uttarakhand Mirror से जुड़ें, अगर आप वेबसाइट पर हैं तो नीचे लाइक बटन क्लिक करें )

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News या गूगल पर सर्च करें Mirror Uttarakhand News)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media