Skip to Content

Uttarakhand : रुद्रप्रयाग में 8 साल के बच्चे को गुलदार ने मार दिया, इलाके में दहशत का माहौल

Uttarakhand : रुद्रप्रयाग में 8 साल के बच्चे को गुलदार ने मार दिया, इलाके में दहशत का माहौल

Closed
by July 13, 2022 News

13 July. 2022. Rudraprayag. रूद्रप्रयाग जनपद के बसुकेदार तहसील में एक आठ वर्षीय बच्चे को गुलदार ने दिन दहाड़े मौत के घाट उतार दिया है। इस घटना से गांव में दहशत का महौल है, लोगों में वन विभाग के खिलाफ भी आक्रोश है। बसुकेदार तहसील के ग्राम सभा बष्टा में आज दोपहर ढेड बजे आठ वर्षीय आरूष पुत्र मनमोहन सिंह गांव के निकट प्राकृतिक जल स्रोत पर अपने छोटे भाई अभिषेक के साथ नहा रहा था कि अचानक घात लगाये गुलदार ने आरूष पर हमला किया और उसे उठा ले गया। छोटा भाई घबराकर घर भागा और परिजनों को इस घटना की सूचना दी। जिसके बाद बदहावास हालत में परिजन घटना स्थल की ओर ग्रामीणों के साथ दौड़े। 

ग्रामीणों के शोरगुल के कारण गाँव से कुछ ही दूरी पर गुलदार आरूष को छोड़ कर भाग गया। ग्रामीण और परिजन जब तक आरूष के पास पहुँचते तब तक आरूष ने दम तोड़ दिया था। घटना की सूचना राजस्व उपनिरीक्षक, तहसीलदार और उप जिलाधिकारी को दी गई। जिसके बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।   

प्रधान उतूर्सू संदीप रावत, प्रधान बष्टा नरेन्द्र लाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेन्द्र बुटोला आदि ने इसे वन विभाग और प्रशासन की घोर लापरवाही बताया है। उन्होंने कहा 9 जुलाई को रायड़ी गाँव में भी गुलदार आया था, जिसने बच्चे पकड़ने के चक्कर में बंदर को मार दिया था, जिसके बाद से ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत भी की गई थी। बहरहाल 8 वर्षीय आरूष की मृत्यु से परिजनों में कोहराम और ग्रामीणों में शोक की लहर है। घटना से पूरा क्षेत्र दहशत में आ गया है। 

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media