Skip to Content

Uttarakhand : मुख्यमंत्री ने निजी आवास पर फहराया तिरंगा, पत्नी गीता धामी भी रहीं मौजूद

Uttarakhand : मुख्यमंत्री ने निजी आवास पर फहराया तिरंगा, पत्नी गीता धामी भी रहीं मौजूद

Closed
by August 13, 2022 News

13 August. 2022. Khateema. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगला तराई खटीमा पहुंचकर अपने निजी आवास पर स्वयं झण्डा लगाया। झण्डा लगाने के दौरान उनकी पत्नी गीता धामी भी मौजूद थी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान शुरू हो चुका है, जिसके क्रम में अपने निजी आवास पर झंडा लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आजादी का प्रतीक है। तिरंगा हमारी आन- बान,शान, सम्मान, स्वाभिमान के साथ ही हमारी एकता, अखंडता व पहचान का प्रतीक है। उन्होंने समस्त राज्यवासियों से आज़ादी के प्रतीक “तिरंगा झण्डे” को अपने घरों पर लगाने का आह्वान किया।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News….Facebook पर Uttarakhand Mirror से जुड़ें

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media