Skip to Content

Uttarakhand : 4 लापता किशोरों के शव नदी से मिले, गांव में शोक की लहर

Uttarakhand : 4 लापता किशोरों के शव नदी से मिले, गांव में शोक की लहर

Closed
by November 19, 2022 News

19 Nov. 2022. Chamoli. चमोली जिले के विकासखंड मुख्यालय देवाल से लगे कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में 15 से 17 आयु वर्ग के 4 किशोरों की नदी में डूब जाने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे विकासखंड में शोक छा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को चारों किशोर दोपहर बाद अचानक लापता हो गए थे। परिजनों द्वारा पूरी रात खोजबीन के बावजूद भी लापता किशोरों का कोई भी पता नहीं चल पा रहा था।

आज सुबह जानकारी मिली की हॉट कल्याणी-सवाल मोटर सड़क के किनारे बसे कल कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में किशोरों के शव नदी के अंदर पड़े हुए हैं। जानकारी मिलते ही लापता किशोरों के परिजनों के साथ ही सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार इनमें धरागांव के प्रियांशु पुत्र रघुवीर बिष्ट, ओडर गांव के गौरव सिंह पुत्र भरत सिंह, सोड़िग सरकोट के अंशुल पुत्र स्वर्गीय हरेंद्र सिंह बिष्ट एवं इच्छोली के अनिल मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा शामिल हैं। चारों किशोर राजकीय इंटर कालेज देवाल में कक्षा 9 से 11 तक अध्ययनरत थे।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media