Skip to Content

उत्तराखंड : दिवाली पर हादसा, मां-बाप की मौत, 6 साल का बच्चा गंभीर घायल

उत्तराखंड : दिवाली पर हादसा, मां-बाप की मौत, 6 साल का बच्चा गंभीर घायल

Closed
by October 25, 2022 News

25 Oct. 2022. Udham singh Nagar. ऊधमसिंहनगर जिले में खटीमा नेशनल हाईवे पर नानकमत्ता के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपत्ति की मौत हो गयी। जबकि उनका छह वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दीपावली के दिन हादसा होने से परिवार में त्यौहार की खुशियां मातम में बदल गई है।

ग्राम पिपलिया पिस्तौर निवासी 30 वर्षीय धर्मेन्द्र सिंह राणा पुत्र बलवीर सिंह अपनी पत्नी 27 वर्षीय विद्या देवी और छह वर्षीय बेटे आरुष के साथ बाइक पर रिश्तेदारी से लौट रहे थे। खटीमा नेशनल हाईवे पर बाइक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद लोगों ने घायल धर्मेन्द्र उनकी पत्नी और बेटे को खटीमा अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डाक्टरों ने पति पत्नी को मृत घोषित कर दिया है। घायल बालक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। सीओ वीर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media