Skip to Content

पीएम मोदी फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित, देखिए तस्वीरें

पीएम मोदी फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित, देखिए तस्वीरें

Closed
by July 14, 2023 News

14 July. 2023. International Desk. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक और सैन्य सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। पेरिस के एलिसी पैलेस में फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों की ओर से पीएम मोदी के सम्मान में दिए गए रात्रिभोज के बाद प्रधानमंत्री मोदी को इस सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया, पीएम मोदी यह सम्मान प्राप्त करने वाले पहले भारतीय हैं, इससे पहले दुनिया के जाने-माने नेताओं को यह सम्मान प्राप्त हो चुका है।

इससे पहले यह सम्मान दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल और संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव बुथरोस बुथरोस घाली को भी प्राप्त हो चुका है।

विदेश मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति को भारत की जनता की ओर से धन्यवाद कहा।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फोलो करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media