Skip to Content

Home / समाचारPage 870

CBSE के कक्षा 12 के नतीजे घोषित, ऐसे देखें अपना परीक्षा परिणाम

सीबीएसई यानी कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन का कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। इस बार बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम जारी करने की तारीख पहले से नहीं बताई गई थी, बोर्ड की ओर से बताया गया है कि इस बार मेरिट लिस्ट भी जारी नहीं की जाएगी। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर सीबीएसई बोर्ड…

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ ई-संवाद में कोविड-19 से लड़ाई में उनके योगदान की सराहना की

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। देश के समग्र विकास के लिए गांवों का विकसित होना जरूरी है। ग्राम स्वराज को साकार करना होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सभी को मिलजुल कर काम करना है। चुनौतियों को अवसर में बदलना होगा। मुख्यमंत्री ने सोमवार को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, ननूरखेड़ा से वर्चुअल क्लास…

Uttarakhand यहां घूम रहे चार-चार तेंदुए, दहशत में आए पूरे इलाके के लोग

उत्तराखंड में नैनीताल में चारखेत और इसके आसपास के गांव में तेंदुओं का भय बना हुआ है। इस इलाके में रात के वक्त में चार चार तेंदुए साथ घूमते हुए नजर आए हैं, लोगों की सूचना के बाद इलाके में वन विभाग की ओर से पिंंजड़े लगाए गए हैं। एक पिंजड़े से तो तेंदुआ बकरी को खा गया, लेकिन पिंंजड़े में नहीं फंसा। दरअसल काठगोदाम में हाल ही में तेंदुए…

उत्तराखंड की छात्रा को पीलीभीत लेजाकर गैंगरेप, जिससे मदद मांगी उसने भी की छेड़छाड़

उत्तराखंड में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक छात्रा जब अपने कॉलेज में किताबें वापस कर घर वापस लौट रही थी तो उसकी जान पहचान के कुछ लोगों ने कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिला दिया, इसके बाद वो छात्रा को यूपी के पीलीभीत के इलाके में ले गए, जहां छात्रा के साथ गैंग रेप किया। इनके चंगुल से छूटने के बाद छात्रा ने जब…

Uttarakhand बागेश्वर में 10 साल की लड़की से गांव के ही व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, बच्ची अस्पताल में भर्ती

बागेश्वर के कपकोट इलाके में एक शर्मसार घटना हुई है, यहां जंगल में जानवरों को चराने गई एक 10 साल की लड़की के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। घायल अवस्था में लड़की को परिजन बागेश्वर की जिला अस्पताल में लेकर आए, जहां बालिका का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बालिका के साथ दुष्कर्म की पुष्टि की है, जानकारी के अनुसार घटना बागेश्वर के कपकोट इलाके…

Uttarakhand : 8 जिलों में 71 नये कोरोना संक्रमित, रुद्रपुर, बाजपुर में संपूर्ण लॉकडाउन घोषित

Uttarakhand Covid-19 update health bulletin for 13 July 2020, Coronavirus in Uttarakhand. उत्तराखंड में बीते 24 घंटों में कोरोना के 71 नए मामले सामने आए है, स्वास्थ्य विभाग द्वारा शाम 7 बजे तक जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 3608 हो गई है। प्रदेश में अब कुल 671 एक्टिव केस हैं। वहीं 2856 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 49 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की…

देहरादून में दुल्हे के बाद दुल्हन और कई बाराती कोरोना संक्रमित, पार्टी और बारात में शामिल होने वालों में फैली दहशत

उत्तराखंड के काशीपुर में 32 बारातियों के कोरोनावायरस संक्रमित पाये जाने के बाद अब देहरादून में भी दूल्हा-दुल्हन सहित 14 बाराती कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। बताया जा रहा है कि कांवली रोड स्थित एक इलाके में कुछ दिनों पहले एक दूल्हा कोरोनावायरस संक्रमित पाया गया था, उसके बाद दुल्हन और बारात में शामिल अन्य लोगों का टेस्ट करवाया गया। इसके बाद दुल्हन सहित 14 लोग कोरोना संक्रमित पाए…

पढ़िये, क्या भगत सिंह कोश्यारी को हो गया कोरोना, खबर फैलने के बाद क्या कहा महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी ने

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के वर्तमान राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एक बयान जारी कर कहा है कि उन्हें कुछ नहीं हुआ है, उनका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है। उन्होंने अपने को सेल्फ आइसोलेशन में भी नहीं रखा है, कोविड-19 स्वास्थ्य नियमों का पूरी तरह पालन करते हुए, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सावधानी बरतते हुए वह अपने काम को कर रहे हैं। यह बयान भगत…

Uttarakhand अब ओम पर्वत और छोटा कैलास तक टैक्सी से जायेंगे लोग, धारचूला से किराया भी तय

उत्तराखंड में प्रसिद्ध ओम पर्वत और छोटा कैलाश तक अब आप टैक्सी से भी सफर कर पाएंगे, पिथौरागढ़ जिले में धारचूला से चीन सीमा लिपुलेख तक सड़क बन जाने के बाद अब भारतीय सीमा पर बसे अंतिम गांव कुटी, बूंदी, गुंजी और गर्ब्यांग तक टैक्सी चलाई जाएगी। इसके लिए धारचूला में टैक्सी यूनियन का भी गठन कर लिया गया है। टैक्सी चलने से अब लोग हिमालय की दुर्गम पहाड़ी में…

Uttarakhand जमीन से निकलने लगी आग की लपटें, मचा हड़कंप, फिर क्या हुआ पूरी खबर पढ़ें

बाजार में सब कुछ सामान्य चल रहा था, लोग चहल कदमी कर रहे थे, तभी जमीन से आग निकलने लगी, आग की ऊंची-ऊंची लपटों को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया, ये घटना उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर के हरी मंदिर गली की है। यहां सड़क के किनारे नाला बनाने का काम चल रहा था, इस काम में एक जेसीबी मशीन लगाई गई थी, लेकिन तभी जोर-जोर से आग…

Loading...
Follow us on Social Media