समाचार
उत्तराखंड का लाल मणिपुर में शहीद, दो महीने बाद थी शादी, शोक में डूबे इलाके के लोग
उत्तराखंड का एक और लाल देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गया। मणिपुर में 24 वर्षीय जवान हर्षपाल सिंह शहीद हो गये हैं, 39 असम राइफल के जवान 24 साल के हर्षपाल सिंह पुत्र श्री बलवंत सिंह निवासी ग्राम भैंसोडा पोस्ट पांड, पोखरा, चौबटाखाल पौड़ी के जवान मणिपुर में शहीद हो गए है। अभी मौत का कारण पता नहीं हो पाया है। हर्षपाल सिंह इन दिनों मणिपुर में तैनात…
हरिद्वार में बारिश से जलभराव से लोग परेशान, गाड़ियां डूबी और घरों में घुसा पानी
हरिद्वार में सवेरे से हो रही भारी बारिश के कारण लोग जल जमाव की समस्या से परेशान हैं, शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है और कई जगहों पर घरों के अंदर भी पानी चला गया। यहां भारी बारिश के बाद जलभराव की समस्या से निपटने के लिए की गई सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त होती हुई नजर आ रही हैं। यहां कनखल, ज्वालापुर और रानीपुर इलाकों में कई जगहों…
8 करोड़ किसानों को 17 हजार करोड़ ट्रांसफर, 1 लाख करोड़ का विशेष फंड भी लॉन्च
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 8 करोड़ किसानों को 17000 करोड़ रुपये उनके खातों में किसान सम्मान निधि के तहत ट्रांसफर किए। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने किसानों और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए एक लाख करोड़ का एक विशेष फंड भी लॉन्च किया। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कहा कि देश में कृषि से जुड़ी सुविधाएं तैयार करने के लिए एक लाख करोड़ रुपए का विशेष फंड…
उत्तराखंड सरकार ने तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सम्मान राशि 10-10 हजार रुपये बढ़ाई, पुरस्कार वितरण की तस्वीरें
सचिवालय में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वीरांगना तीलू रौतेली के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की 21 महिलाओं व किशोरियों को राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली तथा 22 आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों को सम्मानित किया। देहरादून जनपद के पुरस्कार पाने वाले को मुख्यमंत्री ने स्वयं सम्मानित किया जबकि अन्य को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्बन्धित जनपदों में विधायक…
Uttarakhand : 10 जिलों में सामने आए 230 नये संक्रमित, देखिए अपने जिले का हाल
Uttarakhand Covid-19 Latest update for 9 August 2020, Coronavirus in Uttarakhand. उत्तराखंड में 9 अगस्त रविवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 230 नए मरीज सामने आ गए, इसके बाद राज्य में अब तक मिले कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 9632 हो गई है, इसमें से 6134 लोगों का इलाज कर लिया गया है। राज्य में अब तक 125 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 8…
Uttarakhand गहरी नींद में था परिवार, तभी हो गया जानलेवा हमला, वीडियो भी हो रहा वायरल
उत्तराखंड में रात को एक सोते हुए परिवार पर हमला हो गया, इस घटना के बाद इलाके में कोहराम मचा हुआ है। लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया है जो इलाके में इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि इस घटना में तीन से चार…
Uttarakhand : रात को चारपाई से महिला को उठा ले गया तेंदुआ, पूरे इलाके में दहशत का माहौल
उत्तराखंड में तेंदुआ रात को सो रही एक महिला को उठाकर ले गया, इस घटना में महिला की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि महिला रात को अपने घर के बरामदे में चारपाई में सोई हुई थी, उसी वक्त तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया और उसको उठाकर ले गया। इलाके के लोगों के हल्ला करने पर तेंदुआ जंगल के नजदीक महिला के शव को छोड़कर…
उत्तराखंड : 501 नये कोरोना संक्रमित मिले, 24 घंटे में 5 मरीजों की मौत, देखिए जिलावार आंकड़े
Uttarakhand Covid-19 Latest Update for 8 August 2020, Coronavirus in Uttarakhand. उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 501 नए मामले सामने आ गए, इसके बाद राज्य में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 9402 हो गई है इनमें से 5963 लोगों का इलाज कर लिया गया है। राज्य में अब तक 117 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है, पिछले 24 घंटे में राज्य में 5 कोरोनावायरस मरीजों की…
दुबई से आ रहा यात्री विमान केरल में दुर्घटनाग्रस्त, दो टुकड़ों में टूट गया हवाई जहाज
दुबई से आ रहा एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान केरल के कोझीकोड में शुक्रवार शाम हवाईपट्टी से फिसल गया। फिसलकर विमान दो हिस्सों में टूट गया, विमान में क्रू मेंबर सहित 191 लोग सवार थे। यात्रियों में 10 बच्चे और चालक दल के सात सदस्य थे। कई लोग घायल हैं और दो पायलट सहित 17 लोगों की मौत हो गई है। आगे देखिए तस्वीरें…. घटना की तस्वीरें….. अत्याधुनिक तकनीक से…
राज्य के हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पाद अब मिलेंगे ई-पोर्टल अमेजन पर, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
राज्य के हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पाद अब ई-पोर्टल अमेजन पर मिलेंगे, इसके ऑनलाईन बिक्री किये जाने का विधिवत शुभारम्भ राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किया। ई-पोर्टल अमेजन के माध्यम से उत्तराखण्ड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद के अंतर्गत ‘हिमाद्री’ ब्रांड से अभी लगभग राज्य के प्रमुख 150 हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पाद ऑनलाईन बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि…
