Skip to Content

Home / समाचारPage 527

बागेश्वर में सीएम धामी ने किया 2198.30 लाख रुपए के 19 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास, जिले में रोडवेज बस डिपो का भी उद्घाटन किया

4 September. 2022. Bageshwar. विश्व प्रसिद्ध बागनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की व मंदिर से नुमाइशखेत पुल व नवनिर्मित बागनाथ धर्मशाला एवं पुर्ननिर्मित भैरव मंदिर का लोकापर्ण किया। बिलौना बस डिपो में आयोजित कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर विधानसभा में 2198.30 लाख के 19 कार्यों का लोकापर्ण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 1463.29 लाख लागत से…

UKSSSC पेपर लीक : 34वां अभियुक्त गिरफ्तार, STF ने सरगना सादिक मूसा के साथी को लखनऊ से दबोचा, अब तक मामले में 92 लाख कैश बरामद

4 September. 2022. Dehradun. पेपर लीक मामले में उत्तराखंड एसटीएफ की ओर से 34 वीं गिरफ्तारी की गई है, उत्तराखंड एसटीएफ ने पेपर लीक मामले के सरगना सादिक मूसा के एक साथी को लखनऊ के गोमती नगर से गिरफ्तार किया है, वहीं एसटीएफ की ओर से बताया गया कि इस मामले में अब तक 92 लाख रुपए कैश बरामद किया गया है, जो विभिन्न अभियुक्तों के घर से बरामद किया…

अमेरिका दूतावास ने की उत्तराखंड पुलिस की तारीफ, डीएम, एसपी और 6 पुलिसकर्मियों के सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद किया

4 September 2022. Dehradun. पिछले दिनों उत्तरकाशी जिले के दूरदराज के इलाके में भटक गए एक अमेरिकी नागरिक को खोजने और सही सलामत बरामद करने के लिए दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास की ओर से उत्तराखंड पुलिस की तारीफ की गई है, दूतावास की ओर से उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को एक पत्र भेजा गया है। पत्र में कहा गया है कि अगस्त महीने की शुरुआत में एक अमेरिकी नागरिक…

Video मैच में अंपायर के एक फैसले से भिड़ीं सेना की दो बटालियन, खेल का मैदान बना युद्ध का मैदान

4 September 2022. आगे हम आपको एक वीडियो दिखा रहे हैं, जिसमें सेना की दो रेजिमेंट के जवान आपस में भिड़ गए, दरअसल जाट रेजीमेंट और जम्मू कश्मीर लाइट इन्फेंट्री रेजीमेंट के खिलाड़ियों के बीच में फुटबॉल का मैच चल रहा था, इसी बीच एंपायर के एक निर्णय के कारण दोनों तरफ के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए, दोनों तरफ के कुछ खिलाड़ियों के घायल होने के कारण उन्हें सेना…

UKSSSC पेपर लीक : 21 अभियुक्तों पर गैंगस्टर, सरगना और 1 साथी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, अब अवैध संपत्ति होगी जब्त

3 September 2022. Dehradun. उत्तराखंड में UKSSSC भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के मामले में 21 अभियुक्तों पर गैंगस्टर अधिनियम लगा दिया गया है, जबकि सरगना और उसके एक साथी पर 25-25000 का इनाम घोषित किया गया है! उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी एक आधिकारिक वक्तव्य में बताया गया है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जीरो टॉलरेंस आन करप्शन की नीति और माफियाओं पर सख्त कार्यवाही के निर्देश पर पुलिस…

उत्तराखंड विधानसभा में हुई नियुक्तियों की होगी जांच, स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने समिति गठित की, सचिव को छुट्टी पर भेजा, सचिव का कमरा सील करवाया

3 September. 2022. Dehradun. उत्तराखंड विधानसभा भर्ती प्रकरण पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि मीडिया व अन्य विभिन्न स्रोतों से विधान सभा सचिवालय में कार्मिकों और अधिकारियों की विधि एवं सेवा नियमों के विरूद्ध नियुक्तियों और पदोन्नति के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के आधार पर जनहित में दो बड़े निर्णय लिये हैं। पहला निर्णय में है कि इन भर्तियों के लिए एक विशेषज्ञ जांच…

उत्तराखंड में भर्ती गड़बड़ी और पेपर लीक की गूंज के बीच लोकगायक नेगी दा का गीत, नेताओं पर किया जबरदस्त कटाक्ष, सुनिए

3 September 2022. Dehradun. उत्तराखंड में एक ओर जहां UKSSSC परीक्षा में पेपर लीक को लेकर 30 से ज्यादा गिरफ्तारियां हो चुकी हैं वहीं उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय में नियमों को दरकिनार कर नियुक्तियां करने के मामले भी उठाए जा रहे हैं। इसमें अलग उत्तराखंड बनने के बाद विभिन्न सरकारों के दौरान हुई नियुक्तियां शामिल हैं, इन सभी नियुक्तियों को लेकर उत्तराखंड के दो मुख्य दल कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने हैं…

‘आईएनएस विक्रांत’ को नेवी को सौंपते समय पीएम मोदी की 10 प्रमुख बातें, और देखिए कैसा है नौसेना का नया ध्वज, जो गुलामी से आजाद हो गया

2 September. 2022. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पहले स्वदेशी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत को राष्ट्र की सेवा में समर्पित किया। इस कार्यक्रम के दौरान औपनिवेशिक अतीत से अलग तथा समृद्ध भारतीय सामुद्रिक विरासत के अनुरूप प्रधानमंत्री ने नौसेना के नये ध्वज (निशान) का भी अनावरण किया। इस आर्टिकल के अंत में आप ने ध्वज का वीडियो देख सकते हैं। 1 – उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए…

उत्तराखंड : 2 सितंबर 1994 को हुआ था मसूरी गोलीकांड, 6 राज्य आंदोलनकारियों सहित एक डीएसपी गोली का शिकार, पढ़िए उस दिन की घटना

2 September. 2022. Dehradun. सन 1994 में उत्तर प्रदेश से अलग उत्तराखंड की मांग को लेकर राज्य के विभिन्न छात्र संगठन, महिलाएं, कर्मचारी संगठन और राज्य के लगभग सभी लोग अपने-अपने इलाकों में प्रदर्शन करने लगे थे, 1994 में अलग उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 1 सितंबर को खटीमा में गोली चली थी, यहां पुलिस की गोली से आंदोलनकारी शहीद हुए थे। खटीमा में गोली चलने की खबर जैसे ही…

Uttarakhand : मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी, कहा आन्दोलनकारियों के बलिदान के कारण ही हमें उत्तराखण्ड राज्य मिला

2 September. 2022. Mussoorie. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मसूरी में शहीद हुए राज्य आन्दोलनकारियों के परिवारजनों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के बलिदान के कारण ही हमें उत्तराखण्ड राज्य मिला। उत्तराखण्ड राज्य आन्दोनकारियों ने जिस उद्देश्य से अलग राज्य की मांग की थी, उसके अनुरूप ही…

Loading...
Follow us on Social Media