Skip to Content

Home / समाचारPage 526

Video : उत्तराखंड में यहां फूट-फूट कर रोये स्कूल के बच्चे, कारण जानकर आप भी होंगे भावुक, वीडियो हुआ वायरल, देखिए

7 September. 2022. Chamoli : उत्तराखंड में एक शिक्षक की विदाई का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, इस वीडियो में शिक्षक की विदाई के वक्त स्कूल के छात्र फूट-फूट कर रो रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल की छात्र छात्राओं का इस शिक्षक के साथ बेहद लगाव था और अब इस शिक्षक का प्रमोशन हो गया है, इस कारण उन्हें इस स्कूल से स्थानांतरित कर दिया गया…

हरिद्वार पंचायत चुनाव : बीजेपी, बीएसपी और कांग्रेस ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की, देखिए

6 September. 2022. Haridwar. भाजपा ने हरिद्वार निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी पदाधिकारियों की सहमति के बाद सूची को अंतिम रूप देते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर ज़िला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान ने ज़िला पंचायत हरिद्वार के 44 वार्डों के पदों के लिए अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा…

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की कई परीक्षाएं रद्द, 10 सितंबर को दोबारा होंगी इन विषयों की परीक्षा

6 September. 2022. Dehradun. उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से पूर्व में हुई कुछ परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है, इन परीक्षाओं को अब पूर्व निर्धारित केंद्रों पर 10 सितंबर को दोबारा करवाया जाएगा। दरअसल पूर्व में करवाई गई इन परीक्षाओं को लेकर कई छात्रों ने शिकायत की थी कि परीक्षा में प्रश्नपत्र में पाठ्यक्रम के अनुसार सवाल नहीं पूछे गए थे, जिसके बाद जांच करवाई गई और अब…

आईआईटी रुड़की में भारी बवाल, बैरिकेडिंग तोड़ी और सुरक्षाकर्मियों से धक्का-मुक्की, नॉनवेज खाने का है मामला

6 September 2022. Roorkee. आईआईटी रुड़की में नॉनवेज खाने को लेकर भारी बवाल मचा हुआ है, मंगलवार को यहां आईआईटी रुड़की के गेट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं में जमकर विरोध प्रदर्शन किया, कार्यकर्ताओं ने गेट पर लगाई हुई बैरिकेडिंग भी तोड़ दी और इस दौरान कार्यकर्ताओं की सुरक्षा कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। यहां मौजूद कार्यकर्ताओं का कहना था कि आईआईटी रुड़की के अंदर विभिन्न हॉस्टल…

खुशखबरी : अब नाक से ले सकेंगे कोरोना टीका, देश की पहली नेजल वैक्सीन को DCGI की मंजूरी, पढ़िए पूरी खबर

6 September. 2022. New Delhi. भारत में अब आप नाक से भी कोरोना का टीका ले सकते हैं, डीसीजीआई की ओर से देश की पहली नेजल वैक्सीन को मंजूरी दे दी गई है, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने एक ट्वीट के जरिए खबर देते हुए लिखा है कि ” COVID-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई को बड़ा बढ़ावा मिला है! भारत बायोटेक की COVID-19 (चिंपांज़ी एडेनोवायरस वेक्टरेड) रीकॉम्बिनेंट नेज़ल…

उत्तराखंड में बनेगा सख्त भू-कानून, मसौदा सार्वजनिक, समिति ने मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंपी, पढ़िए क्या है इसमें

5 September. 2022. Dehradun. राज्य में भू – कानून के अध्ययन व परीक्षण के लिए गठित समिति ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। समिति ने प्रदेश हित में निवेश की संभावनाओं और भूमि के अनियंत्रित क्रय – विक्रय के बीच संतुलन स्थापित करते हुए अपनी 23 संस्तुतियां सरकार को दी हैं। आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समिति के अध्यक्ष व प्रदेश के…

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उत्तराखंड के 2 शिक्षकों सहित 45 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए, शिक्षक दिवस 2022, जानिए कौन हैं उत्तराखंड के दो शिक्षक

5 September 2022. New Delhi. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में देशभर के 45 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए इसमें उत्तराखंड के भी 2 शिक्षक मौजूद थे, उत्तराखंड के दोनों शिक्षकों का नाम प्रदीप नेगी और कौस्तुभ चंद्र जोशी है। नैनीताल में प्रतापपुर-चकालुआ स्थित एसडीएस राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य कौस्तुभचंद्र जोशी हैं और हरिद्वार में बीएचईएल इंटर कालेज में प्रवक्ता पद पर कार्यरत शिक्षक प्रदीप नेगी उत्तराखंड…

शिक्षक दिवस के दिन पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, PM-SHRI योजना के तहत 14,500 स्कूल अपग्रेड होंगे, पढ़ें पूरी खबर

5 September. 2022. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि PM-SHRI योजना के तहत देश भर के 14,500 स्कूलों को विकसित और अपग्रेड किया जाएगा, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि ” आज, #TeachersDay पर मुझे एक नई पहल की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है – प्रधान मंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (PM-SHRI) योजना के तहत पूरे भारत में 14,500 स्कूलों…

लिज ट्रस होंगी इंग्लैंड की प्रधानमंत्री, भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हराया, बॉरिस जॉनसन का स्थान लेंगी

5 September 2022. इंग्लैंड में विदेश सचिव लिज़ ट्रस को गवर्निंग कंजर्वेटिव पार्टी का नेता नामित किया गया है, जो ऐसे समय में ब्रिटेन के अगले प्रधान मंत्री के रूप में सत्ता संभाल रही हैं, जब देश महंगाई, औद्योगिक अशांति और मंदी का सामना कर रहा है। ट्रस ने कंजरवेटिव पार्टी में पूर्व वित्त मंत्री, ऋषि सनक को हराया, सोमवार की घोषणा के बाद बोरिस जॉनसन से प्रधानमंत्री का पद…

Uttarakhand : वन दरोगा ऑनलाइन 2021 परीक्षा में केस दर्ज, कुछ नकल माफियाओं को हिरासत में लेकर चल रही है पूछताछ

4 September. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीरो टॉलरेंस आन करप्शन की नीति और नकल माफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के निर्देश के क्रम में आज एक और बड़ी कार्रवाई हुई है, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने ऑनलाइन वन दरोगा भर्ती की जांच कराने के लिए पुलिस महानिदेशक को निर्देशित किया था। डीजीपी द्वारा उक्त प्रकरण की जांच एसटीएफ को सौंपी गई। उपरोक्त निर्देशों के क्रम में उत्तराखंड एसटीएफ…

Loading...
Follow us on Social Media