समाचार
मुख्यमंत्री ने की कुमाऊँ मण्डल में पेयजल, विद्युत आपूर्ति सहित विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी नैनीताल को कैंची धाम में यात्रियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था करने के दिये निर्देश
1 June. 2024. Nainital. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को एफटीआई सभागार हल्द्वानी में मानसखंड मन्दिर माला के अंतर्गत कैंची धाम में आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कुमाऊँ मण्डल में पेयजल, विद्युत आपूर्ति सहित विभिन्न विकास कार्यों की भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंची धाम में आने वाले पर्यटकों की संख्या में हर रोज इजाफा हो रहा है। इसके लिए जिलाधिकारी…
मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण, मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ रखने के दिये निर्देश
1 June. 2024. Badrinath. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बदरीनाथ पहुंच कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं और यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने यात्रा प्रबंधन से जुड़े विभागों को बद्रीनाथ धाम में श्रद्वालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगमता का ध्यान रखते हुए यात्रा व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए ताकि यात्रा सुचारू और व्यवस्थित तरीके से चलती रहे और श्रद्वालुओं को बद्रीनाथ धाम में सुगमता…
केदारनाथ धाम में 22 दिन में ही पहुंचे 5 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री, औसतन 20 हजार यात्री हर दिन पहुंच रहे
1 June. 2024. Kedarnath. श्री केदारनाथ धाम यात्रा शुरू हुए 22 दिन हो चुके हैं और यात्रा अब अपनी लय पकड़ चुकी है। इन 22 दिनों में 5 लाख 88 हजार 7 सौ 90 श्रद्धालुओं ने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं तथा वर्तमान में औसतन 20 हजार श्रद्धालु प्रतिदिन बाबा केदारनाथ के दर्शन कर रहे हैं। देश-विदेश से केदारपुरी पहुंचने वाले भक्तों को कोई परेशानी न हो इसके…
विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुली, 30 अक्टूबर तक कर सकते हैं दीदार
1 June. 2024. Chamoli. उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी ट्रैक आज से पर्यटकों के लिए खुल गई है। उप वन संरक्षक बीबी मर्तोलिया ने घांघरिया बेस कैंप से 48 पर्यटकों के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उप वन संरक्षक ने बताया कि पर्यटकों को फूलों की घाटी का ट्रैक करने के बाद उसी दिन बेस कैंप घांघरिया वापस आना आवश्यक है।…
चारधाम यात्रियों के लिए खुशखबरी, ऑनलाइन पंजीकरण फिर से हुए शुरू
1 June. 2024. Dehradun. ऑफलाइन पंजीकरण 1 जून से शुरू किया जाना है चार धाम यात्रा पंजीकरण की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने ऋषिकुल स्थित चार धाम यात्रा ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण किया और मां तहत अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने बताया कि चार धाम यात्रा ऑफलाइन पंजीकरण के लिए हरिद्वार और ऋषिकेश में 1500 यात्रियों का कोटा तय किया…
हीटवेव में क्या करें और क्या ना करें, उत्तराखंड में अलर्ट जारी, मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सचिव को दिए जरूरी निर्देश
31 May. 2024. Dehradun. हमेशा ठंडा रहने वाला उत्तराखंड भी अब गर्मी की चपेट में है। राज्य के मैदानी जिलों में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य के मैदानी जिलों से लेकर पर्वतीय जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार को स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों को लेकर जरूरी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी अस्पतालों…
अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन करें अधिकारी, चारधाम यात्रा में लापरवाही पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई : सीएम पुष्कर सिंह धामी
24 May. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उत्तराखंड सदन, नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से चारधाम यात्रा की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय से चार धाम यात्रा के सुगम संचालन हेतु अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने सीधे कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा की निरंतर मॉनिटरिंग हेतु एसीएस आनंद बर्द्धन…
सुप्रीम कोर्ट ने नैनीताल हाई कोर्ट की शिफ्टिंग को लेकर दिए गए हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाई
24 May. 2024. Nainital/ New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को जारी अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में नैनीताल हाई कोर्ट की शिफ्टिंग को लेकर दिए गए हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट की अवकाशकालीन पीठ में इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा एवं न्यायमूर्ति संजय करोल की पीठ ने इस प्रकरण में सुनवाई करते हुए नैनीताल हाई कोर्ट के आदेश पर…
श्रद्धालुओं को केदारनाथ ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश हो सकता था, पायलट की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा होने से टला, सभी श्रद्धालु सुरक्षित
24 May. 2024. Rudraprayag. आज प्रातः लगभग 7 बजे क्रिस्टल एविएशन कंपनी के हेली ने शेरसी से श्रद्धालुओं को केदारनाथ दर्शन करने के लिए उड़ान भरी तथा हेली में तकनीकी खराबी आने के कारण पायलट की सूझबूझ से हेली को केदारनाथ हेलीपैड से कुछ दूरी पहले ही आपात स्थिति में लैंडिंग कराई गई जिसमें सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने जानकारी देते हुए कहा…
आदि कैलाश से दर्शन कर लौट रहे पर्यटकों की कार हादसे का शिकार, घायलों को एयरलिफ्ट किया गया
24 May. 2024. Pithoragarh. आदि कैलाश से दर्शन कर लौट रहे पर्यटकों की कार हादसे का शिकार हो गई। कुटी- ज्योलिंगकांग सड़क पर कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स लाया गया है। आदि कैलाश यात्रा मार्ग में कुटी- ज्योलिंगकांग सड़क पर आदि कैलाश से लौट रहे…
