Skip to Content

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत, 35 से अधिक घायल, पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत, 35 से अधिक घायल, पढ़ें पूरी खबर

Closed
by August 28, 2022 News

28 August. 2022. Udham Singh Nagar. किच्छा में सितारगंज रोड हाईवे पर बेकाबू कंटेनर ने श्रद्धालुओं से भरी टैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। हादसे में 8 लोगोें की मौत हो गयी। जबकि 35 से अधिक लोग घायल हो गये। प्रशासन ने छह लोगों के मरने की पुष्टि की है। घायलों में कई लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुयी है। घटना इतनी भीषण थी कि घटना स्थल पर पूरी सड़क खून से लाल हो गयी। घटना के बाद आस पास के लोगों और पुलिस ने घायलों को किच्छा और बहेड़ी अस्पताल पहुंचाया। कुछ गंभीर घायलों को हल्द्वानी रैफर किया गया है। 

जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने बताया कि आज रविवार को बसगर शक्तिफार्म निवासी लगभग 40 श्रद्धालुओं का एक जत्था टैक्टर-ट्राॅली से उत्तम नगर गुरूद्वारा जा रहा था, जिसको किच्छा-सितारगंज मार्ग में सिरसा मोड़ पर एक कैन्टर ने टक्कर मार दी। जिसमें 6 लोगों की मृत्यु हो गई एवं 34 लोग घायल हो गये।जिलाधिकारी ने स्थानीय अधिकारियों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह से मुस्तैद रहते हुए स्वास्थ्य उपचार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी स्वयं जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु किए जा रहे प्रयासों की स्वयं मॉनिटरिंग करते रहे। उन्होने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को समुचित उपचार मिले तथा उपचार के अभाव में किसी भी प्रकार की कोई अनहोनी ना हो इसके लिए सभी चिकित्सक पूरी तन्मयता से जुटे रहें। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति निजी अस्पतालों में इलाज करा रहा है उनके इलाज पर भी स्वास्थ्य विभाग पैनी नजर बनाए रखें तथा स्थानीय प्रशासन भी समय-समय पर घायलों की स्थिति की जानकारी प्राप्त करता रहे। उन्होने बताया कि जिला चिकित्सालय से तीन घायलों को मेडिसिटी हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

जिलाधिकारी युगल किशोर ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इस सड़क दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने मजिस्टेट जांच हेतु उप जिलाधिकारी सितारगंज को जांच अधिकारी नामित किया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना में बसगर (शक्तिफार्म) निवासी सुमन कौर पुत्री भजन सिंह आयु 15 वर्ष, गुरूनामोबाई पत्नी सोहन सिंह आयु 30 वर्ष, आकाश पुत्र गुरूमेज सिंह आयु 08 वर्ष, राजा पुत्र विक्रम सिंह आयु 06 वर्ष, जस्सी पत्नी सुखविन्दर आयु 35 वर्ष एवं भजन सिंह पुत्र गजन सिंह आयु 32 वर्ष की मृत्यु हो गई।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News….Facebook पर Uttarakhand Mirror से जुड़ें

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media