Uttarakhand कई ज़िलों के पुलिस अधीक्षकों का ट्रांसफ़र, देखिए लिस्ट
13 February. 2026. Dehradun. लगातार बढ़ रही आपराधिक वारदातों को देखते हुए सीएम धामी ने पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल किया है। हरिद्वार, देहरादून व यूएसनगर के एसएसपी के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नयी जिम्मेदारी दी है।

13 फरवरी को उत्तराखंड शासन के गृह अनुभाग-01 द्वारा जारी आदेश के तहत राज्य पुलिस सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के कुल 20 अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियां की गई हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। शासन ने अधिकारियों को शीघ्र कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना पुलिस मुख्यालय के माध्यम से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
जारी सूची के अनुसार एसडीआरएफ में तैनात पुलिस उपमहानिरीक्षक श्रीमती निवेदिता कुकरेती को पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ के पद पर तैनाती दी गई है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतर्कता मुख्यालय श्री प्रहलाद नारायण मीणा को पुलिस उपमहानिरीक्षक, सतर्कता मुख्यालय बनाया गया है।
जनपद स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार श्री प्रमेन्द्र डोबाल को देहरादून का एसएसपी बनाया गया है, जबकि देहरादून के एसएसपी श्री अजय सिंह को एसटीएफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसटीएफ में तैनात श्री नवनीत सिंह को हरिद्वार का नया एसएसपी बनाया गया है। चम्पावत के पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति कुमार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर बनाया गया है।
उधमसिंहनगर के एसएसपी श्री मणिकांत मिश्रा को पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना की जिम्मेदारी दी गई है। अभिसूचना में तैनात श्री प्रदीप कुमार राय को पुलिस अधीक्षक, सीबीसीआईडी बनाया गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय) अभिसूचना देहरादून श्री अमित श्रीवास्तव को सेनानायक, आईआरबी प्रथम रामनगर नियुक्त किया गया है।
रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय प्रहलाद कोंडे को पिथौरागढ़ भेजा गया है, जबकि पिथौरागढ़ की पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव को चम्पावत का दायित्व सौंपा गया है। बागेश्वर के पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रशेखर आर. घोडके को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा बनाया गया है।
अल्मोड़ा के एसएसपी श्री देवेंद्र पींचा को 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर का सेनानायक नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त उधमसिंहनगर में अपराध एवं यातायात की पुलिस अधीक्षक श्रीमती निहारिका तोमर को रुद्रप्रयाग का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। हरिद्वार में अपराध एवं यातायात के पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार मेहरा को बागेश्वर भेजा गया है। हरिद्वार के पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र चौधरी को उधमसिंहनगर में अपराध एवं यातायात का दायित्व सौंपा गया है, जबकि हरिद्वार की पुलिस अधीक्षक सुश्री निशा यादव को अपराध एवं यातायात, हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है।
सीआईडी में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक श्री मनोज ठाकुर को कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल भेजा गया है। वहीं कोटद्वार के अपर पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह को पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय) अभिसूचना, देहरादून नियुक्त किया गया है।शासन के निर्देशानुसार सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपनी नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। इस व्यापक फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News
(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)
