Skip to Content

उत्तराखंड पुलिस जवानों की ग्रेड पे समस्या का हल निकला, 4200 ग्रेड पे का बनाया एएसआई पद, हेड कांस्टेबल के पद बढ़ाए, आदेश जारी

उत्तराखंड पुलिस जवानों की ग्रेड पे समस्या का हल निकला, 4200 ग्रेड पे का बनाया एएसआई पद, हेड कांस्टेबल के पद बढ़ाए, आदेश जारी

Closed
by September 11, 2022 News

11 September. 2022. Dehradun. उत्तराखंड में पुलिस के जवानों और उनके परिजनों की ओर से काफी दिनों से बेटी की महान उठाई जा रही थी इसको लेकर उत्तराखंड पुलिस के जवानों के परिजनों में विरोध प्रदर्शन भी किया था और अब सरकार की ओर से ग्रेड पे की समस्या का हल निकालने का दावा किया गया है। एक आधिकारिक जानकारी में बताया गया है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पुलिस विभाग में एएसआई के नए पद को सृजित करने और हेड कॉन्स्टेबल के पद बढ़ाने के आदेश दे दिए गए हैं। एएसआई के नए पद का ग्रेड पे 4200 होगा।

पुलिस विभाग की ओर से बताया गया है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पुलिस जवानों की ग्रेड पे की समस्या का एक अच्छा समाधान किया गया है। पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 17,500 पद हैं और हेड कांस्टेबल के 3,440 पद हैं और एडिशनल एस आई का एक भी पद नहीं है। पुलिस जवानों को समय से प्रोन्नति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 नए पद सृजित करने तथा एडिशनल एस आई का नया रैंक सृजित करते हुए 1750 नए पद स्वीकृत करने के आदेश जारी किए गए हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनका ग्रेड पे 4200 होगा।

दरअसल पुलिस के जवानों की ओर से काफी दिनों से उनके ग्रेड पे को लेकर मांग उठाई जा रही थी, अब सरकार के इस निर्णय के बाद हजारों पुलिसकर्मियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media