Skip to Content

एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्म का देहरादून दौरा, मुख्यमंत्री, सांसदों और विधायकों से की मुलाकात

एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्म का देहरादून दौरा, मुख्यमंत्री, सांसदों और विधायकों से की मुलाकात

Closed
by July 11, 2022 News

11 July. 2022. Dehradun. राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

श्रीमती द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके बाद देहरादून कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्थल जाकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। इसके उपरान्त श्रीमती द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड के सांसदगणों एवं विधायकगणों के साथ बैठक में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसदगण एवं विधायकगण उपस्थित थे।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media