
उत्तराखंड : मंत्री रेखा आर्य एक खास मकसद से करेंगी कांवड़ यात्रा, बड़ा अभियान बनाने की तैयारी
20 July. 2022. Dehradun. उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने बड़ा संकल्प लिया है। प्रदेश में लिंगानुपात को समान करने के लिए उन्होंने शिवरात्रि के दिन से एक अभियान शुरू करने की बात कही है। मंत्री रेखा आर्य का कहना है कि 26 जुलाई को हरकी पैड़ी से मां गंगा के पूजन और साधु संतों के आशीर्वाद साथ यह अभियान शुरू किया जाएगा। ‘देवियों की भूमि’ स्लोगन के साथ अभियान का शुभारंभ किया जाएगा, उसके बाद वहां से जल भरकर मंत्री रेखा आर्य कांवड़ियों के साथ करीब 25 किमी पैदल यात्रा करेंगी।
जिसके बाद करीब 1300 वर्ष पुराने अंतिम पड़ाव वीरभद्र मंदिर में मुख्यमंत्री के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर संकल्प लिया जाएगा। मंत्री रेखा आर्य को विश्वास है कि इससे प्रदेश की रजत जयंती पर उत्तराखंड में लिंगानुपात समान होगा और देव – देवियों की भूमि से एक संकीर्ण मानसिकता का विनाश होगा।
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि यह अभियान पूरे राज्य में चलाया जाएगा, वह पैदल कांवड़ यात्रा कर इस अभियान को शुरू करेंगी, तो प्रदेश के सभी जिलों में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास से जुड़े अधिकारी कर्मचारी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के अभियान के लिए अपने नजदीकी शिवालयों में इस दिन जलाभिषेक करेंगे।
अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News….Facebook पर Uttarakhand Mirror से जुड़ें
( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)