Skip to Content

Uttarakhand नगर निगम का जेई रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने पकड़ा रंगे हाथों

Uttarakhand नगर निगम का जेई रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने पकड़ा रंगे हाथों

Closed
by February 8, 2024 News

8 Feb. 2024. Haldwani. विजिलेंस की टीम ने हल्द्वानी में रिश्वतखोर जेई पर कार्रवाई की है। इस बार विजिलेंस ने नगर निगम हल्द्वानी में तैनात रिश्वतखोर जेई को काली कमाई के साथ पकड़ा है। नगर निगम में तैनात जेई को विजिलेंस टीम ने गुरुवार दोपहर करीब एक बजे 25000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

रिश्वतखोर जेई का नाम केबी उपाध्याय है, जो स्ट्रीट लाइट कंपनी के कर्मचारी से टेंडर में खेल करने के एवज में यह रिश्वत ले रहा था। बताते चलें कि नगर निगम हल्द्वानी में इन दिनों बतौर प्रशासक डीएम की देखरेख में कार्य हो रहा है। ऐसे में रिश्वतखोर जेई ने एक बार फिर सरकारी अमलों में घुसे भ्रष्टाचार रुपी दीमक की कलई खोल कर रख दी है।

वहीं नगर निगम के जेई के बी उपाध्याय के रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार होने की खबर जैसे ही फैली तो भ्रष्ट अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हर कोई एक दूसरे से मामले की जानकारी लेने में जुटा रहा। बताते चलें कि भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ लगातार जारी विजिलेंस की कार्रवाई एक कदम और आगे बढ़ गई है। करीब सात माह पहले विजिलेंस को शिकायत मिली थी कि नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में ऐसे कई अधिकारी हैं, जिन्होंने रिश्वत की रकम से अकूत संपत्ति जुटा ली है। गोपनीय जांच में इसके सुबूत मिलने के बाद अब विजिलेंस ने करीब दर्जनभर अधिकारियों के खिलाफ खुली जांच शुरू कर दी है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media