Skip to Content

Uttarakhand भाजपा नेता घर पर ED की रेड के बाद गिरफ्तार, मिले अवैध कारतूस, भाजपा ने भी की कार्रवाई

Uttarakhand भाजपा नेता घर पर ED की रेड के बाद गिरफ्तार, मिले अवैध कारतूस, भाजपा ने भी की कार्रवाई

Closed
by February 8, 2024 News

8 Feb. 2024. Kashipur. प्रवर्तन निदेशालय की टीम की छापामारी के दौरान भाजपा जिला मंत्री अमित सिंह के घर से बगैर लाइसेंसी हथियार बरामद होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने आरोपी भाजपा नेता को पदमुक्त कर दिया है। भाजपा नेता को कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत का नजदीकी बताया जा रहा है और हरक सिंह रावत के मामले के सिलसिले में ही भाजपा नेता के घर पर ईडी के द्वारा रेड की गई थी। बताया जा रहा है कि अमित सिंह के आवास से ईडी को बेशुमार संपत्ति के दस्तावेज भी मिले हैं। 

बता दें कि बीते रोज काशीपुर में भाजपा के जिला मंत्री अमित सिंह के घर ईडी का छापा पड़ा था।  छापेमारी के दौरान प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने  आईटीआईटी थाने को सूचना दी कि अमित कुमार सिंह पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी हेमपुर इस्माइल वार्ड नं0-7 के निवास पर  01 खोखा कारतूस व 07 जिन्दा कारतूस .32 बोर के मिले है। सूचना पर थाना आईटीआईटी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची जहां से  07 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस .32 बोर के बरामद किए गए। अमित कुमार सिंह इन हथियारों के सम्बन्ध में कोई भी कागजात व लाइसेन्स नहीं दिखा पाया। इस पर पुलिस ने धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत् उसे  गिरफ्तार कर थाना आईटीआई में मुकदमा Fir no- 55-2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट बनाम अमित कुमार सिंह उपरोक्त पंजीकृत किया गया है।

वहीं भाजपा संगठन की ओर से भी भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने आरोपी भाजपा नेता को पदमुक्त कर दिया।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media