Skip to Content

बड़ी खबर : अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

बड़ी खबर : अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

Closed
by September 20, 2021 News

हरिद्वार: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया है। प्रयागराज के बाघमबरी मठ में उनका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। उनके निधन की खबर से जहां एक ओर प्रशंसकों में शोक की लहर है, वहीं मौके पर प्रशासन जुटा हुआ है। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। हत्या और आत्महत्या हर एंगल से छानबीन की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

बता दें कि महंत नरेंद्र गिरी साधु संतों की सबसे बड़ी संस्था के अध्यक्ष थे। उनके अचानक निधन से हर कोई हैरान हैं। साधु संतों में शोक की लहर है तो वहीं उनकी मौत को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media