Skip to Content

हल्द्वानी के वनभूलपुरा में कर्फ्यू, दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश, सीएम ने की उच्च स्तरीय बैठक

हल्द्वानी के वनभूलपुरा में कर्फ्यू, दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश, सीएम ने की उच्च स्तरीय बैठक

Closed
by February 8, 2024 News

8 Feb. 2024. Haldwani. हल्द्वानी मामले में सीएम ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ हालत की समीक्षा की। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की, अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश। डीएम ने वनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाया। दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश।

दरअसल हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत मलिक के बगीचे में अवैध मदरसे को ध्वस्त करने को लेकर जमकर बवाल हो गया। अराजक तत्वों ने पथराव के बाद पुलिस की कई गाड़ियों को आग लगा दी और वनभूलपूरा थाने को फूंकने का प्रयास किया गया। इससे पूर्व वहां मौजूद मुस्लिम महिलाओं और युवकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन, नगर निगम की टीम और लोगों पर जमकर भारी पथराव किया। जिसमें कई लोग चोटिल हो गए।

इस दौरान कई प्रशासनिक अधिकारी, पुलिसकर्मी और पत्रकार घायल हुए हैं। अराजक तत्वों की कार्रवाई के खिलाफ पुलिस द्वारा बलपूर्वक कार्यवाही करते हुए आंसू गैस छोड़ी गई। बाद में अराजक तत्वों द्वारा पुलिस की कई गाड़ियों को आग लगा दी और वनभूलपूरा थाने को फूंकने का प्रयास किया गया। पथराव में एसडीएम सहित कई पुलिसकर्मी और निगम कर्मचारी घायल हुए हैं। घायलो को बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। विरोध के बावजूद नगर निगम ने नजूल की भूमि पर बने अवैध अतिक्रमण के रूप पर मदरसे और नमाज स्थल को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। लेकिन इस दौरान वहां स्थिति काफी नाजुक हो गई है और लोगों ने वनभूलपूरा थाना सहित पुलिस की कई गाड़ियों को आग लगा दी है। इस दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम परितोष वर्मा सहित एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद मीणा, थाना बनभूलपुरा एसओ नीरज भाकुनी,एसओ मुखानी एसओ प्रमोद पाठक,कालाढूंगी एसओ नंदन सिंह रावत,समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात हैं।

हल्द्वानी मामले में मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ हालत की समीक्षा की

अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की

डीएम ने बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाया

दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के दिये गये आदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध निर्माण को हटाये जाने के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों पर हुए हमले तथा क्षेत्र में अशान्ति फैलाने की घटना को गम्भीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के सख्त निर्देश भी दिये है।

मुख्यमंत्री ने इस संबंध में गुरूवार को सांय मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी, पुलिस महानिदेशक श्री अभिनव कुमार तथा अन्य उच्चाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से शान्ति बनाये रखने की अपील करते हुए अराजक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना के दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही कर क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि प्रदेश में किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड करने की छूट नहीं दी जानी चाहिए। प्रशासनिक अधिकारी निरंतर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये प्रयासरत रहे।

जिलाधिकारी द्वारा दूरभाष पर मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि अशान्ति वाले क्षेत्र बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाया गया है तथा स्थिति को सामान्य बनाये रखने के लिये दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिये गये है।

विकास खंड ,हल्द्वानी के समस्त प्रकार के विद्यालय कक्षा 1 से 12 तक संचालित ( राज0, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आंगनबाड़ी केंद्र सहित) कल दिनांक 9 फरवरी 2024 को सुरक्षात्मक कारणों से अनिवार्य रूप से बंद रहेंगे ।समस्त प्रकार के विद्यालय उपरोक्त निर्देश का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करेंगे। हरेंद्र कुमार मिश्र, खंड शिक्षा अधिकारी, हल्द्वानी

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media