Skip to Content

Uttarakhand : धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, अंत्योदय परिवारों को 3 सिलेंडर फ्री, और भी कई फैसले, विस्तार से पढ़ें

Uttarakhand : धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, अंत्योदय परिवारों को 3 सिलेंडर फ्री, और भी कई फैसले, विस्तार से पढ़ें

Closed
by May 12, 2022 News

12 May. 2022. Dehradun. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, बैठक में अंत्योदय परिवारों को 3 सिलेंडर मुफ्त में देने का फैसला लिया गया, साथ ही कई अन्य फैसले भी हुए। आगे पढ़िए पूरी खबर…..

बैठक में निम्न महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं –

हरिद्वार जिला पंचायत से संबंधित निर्णयों के लिए एडवोकेट जनरल नियुक्त किया गया जो कोर्ट के निर्णय से संबंधित जानकारी शासन को अवगत कराएंगे।

प्रदेश में अंत्योदय कार्ड धारकों को वर्ष में 03 गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। प्रदेश में इस योजना से 1 लाख 84 हजार 142 परिवार होंगे लाभान्वित, सरकार पर प्रतिवर्ष 55 करोड़ का पड़ेगा अधिभार।

किसानों को गेहूं खरीद पर प्रति क्विंटल 20रु0 बोनस दिया जाएगा।

गन्ना मूल्य भुगतान के लिए दी जाने वाली शासकीय गारंटी के लिए विभाग शासन को एक्ट के हिसाब से शुल्क देगा। यदि किसानों को मदद की आवश्यकता है तो विभाग शासन को अवगत कराएगा इसके पश्चात शासन द्वारा मदद की जाएगी।

पशुपालन विभाग में कृत्रिम गर्भाधान के लिए फील्ड में जाने वाले कर्मचारी को प्रति केस मैदानी क्षेत्र में 40 रु0 तथा पर्वतीय क्षेत्र में 50 रु0 दिए जाएंगे।

केदारनाथ में  बनाए जा रहे एक मंजिले भवन को दो मंजिला बनाने की अनुमति दी जाएगी।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media