Skip to Content

Uttarakhand मुख्यमंत्री धामी ने किया गढ़वाल के आपदाग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण, मुख्य सचिव को दिये जरूरी निर्देश

Uttarakhand मुख्यमंत्री धामी ने किया गढ़वाल के आपदाग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण, मुख्य सचिव को दिये जरूरी निर्देश

Closed
by August 29, 2021 News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गढ़वाल मण्डल के देवप्रयाग, तोताघाटी, तीनधारा, कौड़ियाला, ऋषिकेश, रानीपोखरी, नरेन्द्रनगर, फकोट एवं चंबा के आपदा ग्रस्त इलाक़ों का हवाई सर्वेक्षण किया

मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्य सचिव एस एस संधु भी थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को। आपदा राहत कार्य से जुड़े जरूरी निर्देश भी दिये।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘नीरज चोपड़ा ग्लोरी क्रास कंट्री रन’ को फ्लैग ऑफ किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क देहरादून से ‘नीरज चोपड़ा ग्लोरी क्रास कंट्री रन’ को फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने भी इसमें जाॅगिंग करते हुए प्रतिभाग किया। इसका आयोजन राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल विभाग उत्तराखण्ड और उत्तराखण्ड एथलेटिक्स संघ द्वारा किया गया। 

मुख्यमंत्री ने हाॅकी खिलाङी मेजर ध्यानचंद का स्मरण करते हुए खेल दिवस की बधाई दी । मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस प्रकार की नई खेल नीति लाएगी जिसमें खिलाड़ियों को तैयारी के लिए संसाधनों की कमी न रहे। राज्य सरकार की कोशिश है कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाए। अभावों के कारण खेल प्रतिभा दबी न रहे। आगे बढने के पूरे अवसर मिलें। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों ओलम्पिक में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन हम सभी को गौरवान्वित करने वाला रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल भावना सर्वोपरि है। जीवन के हर क्षेत्र में स्पोर्ट्समैन शिप होनी चाहिये। जीवन में भी खेल की तरह कभी आगे बढते हैं कभी पीछे हटते हैं। जीवन में बहुत से अभावों का सामना करना पड़ता है। परन्तु अगर हम ठान लें और संकल्प लेकर प्रयास करें तो सफलता जरूर मिलती है। मेहनत करने से मंजिल मिलती है। अगर संकल्प लिया है तो दूसरे विकल्प के बारे में नहीं सोचना चाहिए। मन में उत्साह होना चाहिए। उत्साह है तो ऊर्जा है। 

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media