Skip to Content

तस्वीरें : हिंसाग्रस्त हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी, घायलों से की मुलाकात, कहा हिंसा की जांच की जाएगी, कानून अपना काम करेगा

तस्वीरें : हिंसाग्रस्त हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी, घायलों से की मुलाकात, कहा हिंसा की जांच की जाएगी, कानून अपना काम करेगा

Closed
by February 9, 2024 News

9 Feb. 2024. Haldwani. सीएम पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी हिंसा के बाद हालातों का जायजा लेने के लिए हल्द्वानी पहुंचे, सीएम धामी ने घायल पुलिसकर्मियों, घायल स्थानीय लोगों और पत्रकारों से बात की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य भी मौजूद रहीं और उन्होंने घायलों से मुलाकात की।

हल्द्वानी में हालातों का जायजा लेने पहुंचे सीएम धामी ने हिंसा में घायल हुए लोगों और पुलिसकर्मियों से बात की, सीएम धामी ने कहा कि हिंसा की जांच की जाएगी, कानून अपना काम करेगा। इसके साथ ही उन्होंने भी कहा कि ये हिंसा सुनियोजित थी।

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में विगत दिवस उपद्रव के दौरान हुई घटना में घायलों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले कोतवाली में घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात की और उसके पश्चात विगत दिवस की घटना में घायल फोटोग्राफर संजय कनेरा सेे चिकित्सालय में मुलाकात कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि कनेरा को उच्च कोटि का उपचार दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिन सभी चिकित्सालयों में घायलों का उपचार किया जा रहा है उनके उपचार में कोई कोताही न बरती जाए। इस हेतु उन्होंने चिकित्साधिकारियों को निर्देश भी दिये हैं। उन्होंने घटना में घायल सभी मरीजों के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को बनभूलपुरा में मलिक का बगीचे में अवैध रुप से कब्जा कर बनाए मदरसा- नमाज स्थल ध्वस्त करने गयी टीम पर अराजक तत्वों द्वारा पथराव में घायल हुए पुलिस कर्मी, पत्रकारों से मुलाक़ात कर हाल चाल जाना।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी कोतवाली परिसर में करीब 20 से अधिक घायल पुलिस कर्मी और पत्रकारों से मुलाक़ात की। इस दौरान घायलों ने घटना की पूरी जानकारी और आप बीती बताई। उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज चल रहा है, और उनके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने जिला प्रशासन-पुलिस अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ सख्त सख्त कार्रवाही करने के आदेश दिए। कहा कि पुलिस कर्मी, पत्रकारों पर हुआ हमला निंदनीय है। क़ानून अपना कार्य कर रहा है। कुछ अराजक तत्व देव भूमि उत्तराखंड का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि उन्होंने दूरभाष पर घायल पत्रकारों से भी बात की जिन्होंने बताया कि उन्हें जिंदा आग में झोंकने के प्रयास किए गए। साथ ही उन्होंने कालाढूंगी एसडीएम रेखा कोहली से भी उन्होंने बात की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकारी संपत्ति में अतिक्रमण करने वालों और हिंसा फैलाने के खिलाफ जांच समिति बनाकर सख्त कार्रवाही की जाएगी। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

इस दौरान प्रभारी मंत्री रेखा आर्या, मंडी परिषद अध्यक्ष डा अनिल कपूर डब्बू, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक बंशीधर भगत, डीआईजी योगेंद्र रावत, जिलाधिकारी वंदना सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी एन मीणा, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी आदि मौजूद रहे।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media