
Champawat News मुख्यमंत्री धामी और भगत सिंह कोश्यारी पहुंचे स्व. हयात सिंह महरा के आवास, शोकाकुल परिवार के साथ शोक संवेदना व्यक्त की
23 January. 2024. Champawat. मुख्यमंत्री के जनपद में एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को वरिष्ठ नेता और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री स्व. हयात सिंह महरा के पैतृक गांव इन्द्रपुरी, बाराकोट ईजड़ा लोहाघाट पहुंच कर शोकाकुल परिवार के साथ शोक संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज मैदान ईजड़ा गांव में बनाए गए हेलीपैड पहुचे। वहां से वह पैदल एवं कार से गांव ईजड़ा स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार जनों को गले लगाकर इस दुख की घड़ी में ढ़ाढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने ईश्वर से पुण्य आत्मा को श्री चरणों में स्थान देते हुए शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि स्व.महरा के जाने से पार्टी को क्षति हुई है, वे पार्टी के लिए एक स्तंभ रहे।
बीते दिनों भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा के पिताजी का 72 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद स्वर्गवास हो गया था। इसके उपरांत 12.58 पर मुख्यमंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज मैदान हैलीपेड से देहरादून के लिए चले गए।
अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News
(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)