Skip to Content

बागेश्वर में एक अफसर के घर में फायरिंग, खिड़की की जाली काटकर चलाई गई गोली

बागेश्वर में एक अफसर के घर में फायरिंग, खिड़की की जाली काटकर चलाई गई गोली

Closed
by February 5, 2023 News

5 Feb. 2023. Bageshwar.बागेश्वर के मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा पर शनिवार की रात अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। उस वक्त वह अपने बिस्तर पर थे।

सवा दस बजे उनके कमरे के बाहर से अज्ञात व्यक्ति ने पहले दरवाजा खटखटाया। खिड़की की जाली को काटकर अंदर की ओर फायरिंग की गई है। उस वक्त वह अंदर वाले कमरे में थे। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा को दी।

रात में जब पुलिस आई तो उसके बाद वर्मा ने दरवाजा खोला। इस दौरान उनका स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया। एसएस वर्मा ने पुलिस में तहरीर दी है। जिस पर पुलिस जांच में जुट गई है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media