Skip to Content

पूर्व पाकिस्तानी राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का 79 वर्ष की आयु में निधन, दुबई में ली अंतिम सांस

पूर्व पाकिस्तानी राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का 79 वर्ष की आयु में निधन, दुबई में ली अंतिम सांस

Closed
by February 5, 2023 News

5 Feb. 2023. International Desk. पूर्व पाकिस्तानी राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। मुशर्रफ के निधन की पुष्टि उनके परिवार ने की है। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष दुबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे।

जनरल मुशर्रफ अक्टूबर 1999 में एक सैन्य तख्तापलट के बाद पाकिस्तान में सत्ता में आए थे। 20 जून, 2001 को उन्होंने खुद को राष्ट्रपति घोषित किया, 2008 तक वह पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे। इसके बाद वह लंदन चले गए, 2013 में एक बार फिर पाकिस्तान के आम चुनाव में हिस्सा लेने के लिए वह पाकिस्तान वापस आए, लेकिन तब यहां की अदालत में उनके खिलाफ कई केस शुरू कर दिए गए, और उन्हें कैद कर लिया गया। 2016 में उन्हें इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति मिल गई, तब से वह दुबई में अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे थे, हालांकि इस बीच 2019 में पाकिस्तान की अदालत के द्वारा उन्हें मृत्युदंड तक दिया गया, लेकिन वह दुबई में ही रह रहे थे जहां उन्होंने रविवार को अंतिम सांस ली। 2020 में पाकिस्तान की एक अदालत में राजद्रोह के कारण उन्हें दी गई मृत्युदंड की सजा को निलंबित कर दिया था। जनरल परवेज मुशर्रफ ने 1999 में नवाज शरीफ की सरकार का तख्तापलट कर पाकिस्तान में सैन्य शासन की स्थापना की थी।

परवेज मुशर्रफ का जन्म 1943 में दिल्ली के दरियागंज में हुआ था, विभाजन से पहले उनका परिवार पाकिस्तान चला गया था। 1999 में कारगिल में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई जंग के दौरान परवेज मुशर्रफ पाकिस्तानी सेना के अध्यक्ष थे और उन्हें कारगिल का मास्टरमाइंड भी माना जाता है।

2001 में पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहने के दौरान परवेज मुशर्रफ भारत यात्रा पर भी आए थे और वह अपने दिल्ली के दरियागंज वाले घर को देखने गए थे, जहां उनका जन्म हुआ था।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media